Best Time To Buy Car in India: नया साल का जश्न देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा और कुछ दिन बाद ही आने वाला 2026 की तैयारियों में लोग जुटे हुए है और नई कार खरीदने का भी प्लान कर रहे है। वर्ष 2025 में GST घटने के बाद कारों के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी जिससे कई कंपनियों के कार की सेल में इजाफा भी हुआ था।
वहीं अब ऑटो सेक्टर वर्ष 2026 में नई स्क्रीप्ट लिखने को तैयार है और माना जा रहा है कि नए साल से कार की कीमत भी नई दर्ज की जाएगी और इन कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। नए साल की शुरूआत से पहले ही कई कंपनियां अपनी कार में बंपर छूट दे रही है और यह कार खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। विस्तार से जानते है नए साल पर कार क्यों सस्ती मिलती है और नया साल होने पर किन कारों के दाम बढ़ेंगे।
Best Time To Buy Car in India

नए साल से पहले कई कंपनियां अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए कई ऑफर और बंपर छूट देती है, साथ ही कई नई कार लॉन्च होने पर भी पहले की कारों की कीमतों पर भी छूट मिलती है। वहीं नए साल की शुरूआत से ही कारों की कीमत बढ़ जाती है। बताया जा रहा है कि BMW, होंडा और मर्सिडीज कंपनीयां अपनी कार की कीमत वर्ष 2026 से बढ़ाने वाली है जिससे इसी साल में बचे कुछ दिनों में ही कार खरदीने का सुनहरा मौका हो सकता है। जानते है कि 2025 के अंत में कार क्यों सस्ती मिलती है..
December Car Discount Explained

- नए साल की शुरूआत से पहले ही कई शोरूम के डील पुराना स्टॉक खत्म करने और अपने पूरे साल के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार में बंपर छूट के साथ ही ऑफर्स भी देते है।
- वर्ष 2026 में कई नए कार के मॉडल लॉन्च किए जाएंगे जिससे पुरानी स्टॉक कारों की कीमतें कम हो जाती है और भारी छूट भी मिलती है।
- होंडा, BMW, मर्सिडीज ने अपनी कारों पर नए साल से कीमत बढ़ाने की योजना बना रखी है जिससे इस साल के अंत तक इन कंपनियों की कार में छूट मिलेगी और कई फायदे भी मिल सकते है।
- कीमतों में भारी छूट मिलने के बाद कंपनियों की सेल तो बढ़ती है लेकिन मुनाफा कम हो जाता है। इसी मुनाफे को कवर करने के लिए
- नए साल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जाती है और कंपनी अपने मुनाफे की भरपाई कर लेती लेकिन इसका असर ग्राहकों पर ही पड़ता है।
ALSO READ: Bajaj Pulsar 150 का नया अवतार, शानदार इंजन और डिजाइन से खिल उठेगा ग्राहकों का चेहरा


Download Android App
Download iOS App




