New Bajaj Pulsar 150 Launched: Bajaj ऑटो ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक Pulsar 150 को नए अवतार के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। यह अपडेट कंपनी की 2026 मॉडल (MY2026) रेंज का हिस्सा है। लंबे समय से युवाओं और डेली यूज करने वालों की पसंद रही पल्सर 150 अब कुछ नए बदलावों के साथ और भी बेहतर बन गई है। नई पल्सर 150 की शुरुआती (New Bajaj Pulsar 150 on Road Price) एक्स-शोरूम कीमत ₹108,772 रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट में ₹115,481 तक जाती है।
New Bajaj Pulsar 150 Launched:अब 4 अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध
अपडेटेड बजाज पल्सर 150 को अब चार अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ऑप्शन चुनने में आसानी होगी। कंपनी ने इस बार छोटे लेकिन जरूरी बदलावों पर ध्यान दिया है, जिससे बाइक ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक लगे।

New Bajaj Pulsar 150 Features-Colors
डिजाइन में किए गए नए बदलाव
पल्सर 150 का ओवरऑल साइज और बॉडी शेप पहले जैसा ही रखा गया है। इसका मस्कुलर और मजबूत लुक अब भी बरकरार है। हालांकि, इसमें नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स जोड़े गए हैं, जो बाइक को नया और फ्रेश लुक देते हैं। इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव है इसमें दी गई LED हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स।
पहले जहां हैलोजन लाइट मिलती थी, अब LED लाइट्स से न सिर्फ बाइक ज्यादा स्टाइलिश दिखती है, बल्कि रात के समय रोशनी भी बेहतर मिलती है।ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में पहले की तरह 17-इंच के अलॉय व्हील्स, आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं।

इंजन वही, भरोसेमंद परफॉर्मेंस
इंजन के मामले में बजाज ने कोई बदलाव नहीं किया है। नई पल्सर 150 में वही पुराना और भरोसेमंद 149.5cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन 13.8 bhp की पावर और 13.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। परफॉर्मेंस स्मूद है और शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी बाइक अच्छा रिस्पॉन्स देती है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 45 से 50 kmpl तक का एवरेज दे सकती है।
सेगमेंट में किनसे है मुकाबला
150cc सेगमेंट में बजाज पल्सर 150 का मुकाबला Honda CB Unicorn 150, TVS Apache RTR 160 जैसी बाइक्स से होता है। दमदार लुक, अच्छी परफॉर्मेंस और सही कीमत के कारण पल्सर 150 अब भी इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनी हुई है।

क्यों आज भी है इतनी पॉपुलर
बजाज पल्सर 150 पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में बिक रही है। यह बाइक अच्छे माइलेज, मजबूत इंजन, स्पोर्टी लुक और किफायती कीमत की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई है। नए अपडेट के साथ यह बाइक अब पुराने ग्राहकों के साथ-साथ नए खरीदारों को भी आकर्षित करेगी।
यह भी पढ़ें: SUV ट्रेंड को देगी सीधी टक्कर! Hyundai, Skoda और Honda ला रही हैं नई दमदार सेडान, कीमत ₹10–20 लाख


Download Android App
Download iOS App




