Upcoming Mid Size Sedans 2026: भारत में इस समय मिडसाइज कार सेगमेंट में SUV गाड़ियों का दबदबा है। टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, रेनॉल्ट डस्टर और मारुति ई-विटारा जैसी SUVs लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। लेकिन आने वाले साल में यह ट्रेंड थोड़ा बदल सकता है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियां अपनी नई या फेसलिफ्टेड सेडान कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इन कारों की अनुमानित कीमत 10 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी। आइए जानते हैं Upcoming Mid Size Sedans 2026 के बारें में।
Hyundai Sedan 2026: Hyundai Verna Facelift

हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान वरना का नया फेसलिफ्ट वर्जन अगले साल दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। मौजूदा मॉडल मार्च 2023 में आया था और अब इसका अपडेटेड वर्जन पेश किया जाएगा।
New Exterior Design
नई हुंडई वरना का डिजाइन आठवीं जनरेशन की हुंडई सोनाटा से प्रेरित होगा। इसमें नया फ्रंट बंपर, स्प्लिट हेडलाइट्स और अपडेटेड फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा, 16 इंच के नए अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललैंप्स और नया रियर बंपर भी शामिल होंगे।
Updated Interior and Features
कार के अंदर 12.3 इंच का बड़ा डिजिटल कॉकपिट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो नए ccNC ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलेंगे, जिनके लिए किसी केबल या एडॉप्टर की जरूरत नहीं होगी। इंजन और गियरबॉक्स विकल्प मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद है।

Skoda Slavia और VW Virtus फेसलिफ्ट
साल की दूसरी छमाही में स्कोडा अपनी सेडान स्लाविया का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। इसके कुछ समय बाद फॉक्सवैगन वर्टस को भी इसी तरह का अपडेट मिलेगा। इन दोनों कारों में नए डिजाइन वाले बंपर, बदली हुई हेडलाइट्स और टेललाइट्स, नया ग्रिल और नए 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है।
Technology and Safety
अंदर की तरफ 10 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में बेहतर सॉफ्टवेयर और नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। रिवर्स पार्किंग कैमरा की क्वालिटी बेहतर होगी और लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इंजन वही रहेंगे, लेकिन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड यूनिट दिया जा सकता है।

New Sedan Cars Launching 2026: Honda City Facelift
होंडा अपनी मशहूर सेडान सिटी का पांचवीं जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट साल के दूसरे हिस्से में ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फेसलिफ्ट में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं होंगे, क्योंकि 2028 में इसका पूरी तरह नया मॉडल लॉन्च किया जाएगा। नए ग्रिल और बंपर डिजाइन, 16 इंच के नए अलॉय व्हील्स और कुछ नए कलर ऑप्शन ही इसके मुख्य अपडेट होंगे।


Download Android App
Download iOS App




