Swiggy Instamart Report 2025: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं, तो कृपया इस खबर को ध्यान से पढ़ें। ऑनलाइन शॉपिंग ने अब सिर्फ जरूरत की चीजें ही नहीं बल्कि लोगों की आदतें करने वाले खर्च भी सामने ला दिए हैं। स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 की अपनी लिस्ट जारी की, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।
Chennai Man Condom Spend: चेन्नई के युवक का हैरान करने वाला शॉपिंग च्वॉइस

स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 रिपोर्ट के अनुसार, इस साल लोगों ने दूध दही के साथ-साथ महंगी चीजें भी ऑनलाइन मंगवाया है। सबसे अधिक चेन्नई का एक ग्राहक चर्चा में बना हुआ है। इस युवक ने पूरे साल में सिर्फ कंडोम पर 1 लाख रुपए खर्च कर दिए। इस ग्राहक ने साल भर में 228 बार ऑनलाइन आर्डर किया और बिल 1,06,398 रुपये तक पहुंचाया।
Instamart Year End Report, Viral News: इंस्टा मार्ट पर कंडोम का चला जादू
रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टामार्ट पर कंडोम एक बेहद लोकप्रिय प्रोडक्ट के रूप में उभरा है। आंकड़े बताते हैं कि हर 127 ऑर्डर में से एक ऑर्डर में कंडोम शामिल था, जो बदलती उपभोक्ता जरूरतों और ऑनलाइन क्विक-कॉमर्स की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। खास तौर पर सितंबर महीने में कंडोम की बिक्री में 24 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह साफ होता है कि लोग अब रोजमर्रा और निजी जरूरतों के लिए भी इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर भरोसा कर रहे हैं।
Condom Sales India: सबसे ज़रूरी चीज़ दूध बना (Swiggy Instamart Report 2025)

वहीं, रोजमर्रा की आवश्यकताओं की बात करें तो दूध ने 2025 में भी भारत की सबसे जरूरी वस्तु के रूप में अपनी जगह बनाए रखी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टामार्ट पर हर सेकंड चार से ज्यादा पैकेट दूध ऑर्डर किए गए। कंपनी का दावा है कि सालभर में ऑर्डर किया गया इतना दूध लगभग 26,000 से अधिक ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल भर सकता है। ये आंकड़े इंस्टामार्ट की तेज डिलीवरी और व्यापक पहुंच को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें: ध्यान दें! 31 दिसंबर से पहले करें PAN को आधार से लिंक; अगर नहीं किया तो हो जाएगा डिएक्टिवेट
























