Kartik Aaryan और Ananya Panday की ये Romantic Comedy फिल्म क्या जनता का जीत पाई दिल?

Summary :

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review: कार्तिक आर्यन और लव स्टोरीज़ का कनेक्शन हमेशा थोड़ा उलझा हुआ रहा है। बॉय-नेक्स्ट-डोर इमेज और जरूरत से ज्यादा बोलने वाले किरदारों में कार्तिक पहले भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के ट्रेलर से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं। वहीं अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से अपने काम को लेकर सराहना बटोर रही हैं और ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री ठीक-ठाक लगी। वहीं आज यही 25 दिसंबर को कार्तिक और अनन्या की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में…

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review: कार्तिक आर्यन और लव स्टोरीज़ का कनेक्शन हमेशा थोड़ा उलझा हुआ रहा है। बॉय-नेक्स्ट-डोर इमेज और जरूरत से ज्यादा बोलने वाले किरदारों में कार्तिक पहले भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के ट्रेलर से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं। वहीं अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से अपने काम को लेकर सराहना बटोर रही हैं और ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री ठीक-ठाक लगी। वहीं आज यही 25 दिसंबर को कार्तिक और अनन्या की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है लेकिन क्या ये फिल्म जनता है दिल जीत पाई या नहीं चलिए जानते है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review: कार्तिक का किरदार

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review (Credit: Social Media)

फिल्म में कार्तिक आर्यन रेहान उर्फ रे के किरदार में हैं, जो अपनी मां यानी नीना गुप्ता के साथ अमेरिका में वेडिंग प्लानर का काम करता है। वहीं अनन्या पांडे रूमी बनी हैं, जो एक राइटर है। दोनों की मुलाकात एक क्लासिक बॉलीवुड ‘मीट-क्यूट’ के जरिए होती है। बता दें, शुरुआत के 20 मिनट में कार्तिक का ज्यादा बोलना, तंज कसना और हल्की-फुल्की बकबक करना साफ कर देता है कि यह वही जाना-पहचाना कार्तिक आर्यन वाला किरदार है।

TMMTMTTM Review: फिल्म की कहानी

TMMTMTTM Review
TMMTMTTM Review (Credit: Social Media)

विदेशी लोकेशंस के बीच दो बिल्कुल अलग पर्सनैलिटी वाले लोगों का प्यार में पड़ना फिल्म का मेन पॉइंट है। इसी दौरान कुछ अच्छे गाने और क्वर्की डायलॉग्स कहानी को हल्का और मजेदार बनाए रखते हैं। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, दोनों कलाकारों की एक्टिंग में भी ठहराव आता है और इमोशनल सीन में कार्तिक और अनन्या खुद को बेहतर तरीके से संभालते नजर आते हैं।

Kartik Aaryan New Movie: इंटरवल में आया ट्विस्ट

Kartik Aaryan New Movie
Kartik Aaryan New Movie (Credit: Social Media)

इंटरवल से पहले कहानी में कनफ्लिक्ट खड़ा हो जाता है। रे का लापरवाह अंदाज धीरे-धीरे सीरियस होने लगता है और रूमी का सख्त किरदार प्यार में पिघलने लगता है। वहीं इसी बीच पिता का किरदार कहानी में अहम मोड़ लाता है और कहानी में भरपूर ड्रामा और इमोशनल पल भी देखने को मिलते है।

Ananya Pandey New Movie
Ananya Pandey New Movie (Credit: Social Media)

फिल्म का सेकंड हाफ शादी की तैयारियों के साथ शुरू होता है, जहां 90 के दशक के गानों पर फैमिली परफॉर्मेंस जैसे सीक्वेंस बॉलीवुड लवर्स को खुश कर सकते हैं। इतना ही नहीं फिल्म में थ्रोबैक और कॉलबैक्स की भरमार है, जो इसे एक नॉस्टैल्जिक टच देती है।

Film Review In Hindi: देखें या नहीं?

Film Review In Hindi
Film Review In Hindi (Credit: Social Media)

हालांकि, क्लाइमेक्स के मामले में ये फिल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाती, जो दर्शकों के लिए भी यकीन करना मुश्किल होगा। कुल मिलाकर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ वन टाइम वाच की जानी एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप टाइम पास के तौर पर देख सकते है। अगर आप एक बेहतरीन कहानी की उम्मीद करते हुए इस फिल्म को देखने जाने वाले है तो ये फिल्म आपको निराश कर सकती है। PunjabKesari.com इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार्स जो रेटिंग देता है।

ये भी पढ़ें: Govinda के अफेयर को Sunita Ahuja ने बताया सच, बोली: “वो लड़की पैसों के लिए…”

Yashika Jandwani