Govinda के अफेयर को Sunita Ahuja ने बताया सच, बोली: “वो लड़की पैसों के लिए…”

Summary :

Sunita Ahuja On Govinda Affair: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। साल की शुरुआत से ही दोनों को लेकर तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से फैली थीं। हालांकि, उस वक्त सुनीता आहूजा ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया था। अब एक बार फिर यह कपल सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह और भी ज्यादा चौंकाने वाली है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने न…

Sunita Ahuja On Govinda Affair: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। साल की शुरुआत से ही दोनों को लेकर तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से फैली थीं। हालांकि, उस वक्त सुनीता आहूजा ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया था। अब एक बार फिर यह कपल सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह और भी ज्यादा चौंकाने वाली है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने न सिर्फ अपने और गोविंदा के रिश्ते पर खुलकर बात की बल्कि गोविंदा के अफेयर को लेकर भी पहली बार खुलासा किया है। सुनीता के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की लेकर जमकर चर्चा की जा रही है।

Sunita Ahuja On Govinda Affair: अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

sunita ahuja on govinda affair
Sunita Ahuja On Govinda Affair (Credit: Social Media) 

सुनीता आहूजा ने मीडिया से ख़ास बातचीत में कहा कि उनके लिए साल 2025 इमोशनली काफी मुश्किल रहा है। उन्होंने बताया कि वह लगातार ऐसी खबरें सुन रही हैं, जिनमें गोविंदा के किसी महिला के साथ अफेयर की बातें कही जा रही हैं। सुनीता ने इंटरव्यू में कहा, “मैं 2025 को अपने लिए बहुत बुरा साल मानती हूं, क्योंकि मैं सुन रही हूं कि गोविंदा का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि मुझे पूरा भरोसा है कि वो लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है, क्योंकि एक्ट्रेसेस ऐसे काम नहीं करतीं।”

सुनीता ने आगे दावा किया कि वह महिला गोविंदा से प्यार नहीं करती बल्कि वह एक्टर के पीछे सिर्फ पैसों के लालच की वहज से है। उन्होंने “उसे सिर्फ पैसा चाहिए और इसी वजह से वह गोविंदा के आसपास है।”

Sunita Ahuja Govinda Relationship: 2026 में करेगी नई शुरूआत

sunita ahuja govinda relationship
Sunita Ahuja Govinda Relationship (Credit: Social Media) 

सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह आने वाले साल 2026 को अपने जीवन में बदलाव का साल बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि गोविंदा इन सभी विवादों से बाहर निकलें और अपने परिवार पर ध्यान दें। सुनीता के मुताबिक, उन्हें पूरा यकीन है कि गोविंदा को जल्द ही यह एहसास हो जाएगा कि उनकी जिंदगी में सबसे अहम सिर्फ तीन महिलाएं हैं- उनकी पत्नी, उनकी मां और उनकी बेटी।

इतना ही नहीं सुनीता ने बेहद साफ शब्दों में कहा, “किसी भी पुरुष की जिंदगी में चौथी महिला के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह बात सिर्फ गोविंदा पर ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर आदमी पर लागू होती है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि गोविंदा अपने आसपास के गलत लोगों से दूरी बनाएं और अपने काम पर फोकस करें।

Sunita Ahuja News: तलाक की अफवाहों पर दे चुकी सफाई

sunita ahuja news
Sunita Ahuja News (Credit: Social Media) 

बता दें, इसी साल गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तलाक की खबरें भी सामने आई थीं। तब इन अफवाहों ने काफी तूल पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में सुनीता ने खुद मीडिया के सामने आकर इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने साफ कहा था कि कोई भी उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता और उनका रिश्ता मजबूत है।

Govinda Affairs: शादी को हुए 38 साल

sunita ahuja govinda relationship
Sunita Ahuja Govinda Relationship (Credit: Social Media) 

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। शादी के बाद दोनों ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन दोनों का साथ बना रहा। हालांकि सुनीता के हालिया बयान के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में गोविंदा और सुनीता इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या वाकई 2026 उनके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा?

ये भी पढ़ें: Dhurandhar के सामने भारत में नहीं टिक पा रही Avatar 3, 6 दिन में किया सिर्फ इतना Collection

Yashika Jandwani