CM Yogi Adityanath Warning: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र ( UP Assembly Session) में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की (CM Yogi Assembly Speech) उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के साथ-साथ परंपरागत उद्योगों और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत किया गया है, जिससे निवेश, निर्यात और रोजगार में साफ बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर बन रहा है। सरकार बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ जनता की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
CM Yogi Adityanath Warning: BJP सरकार की 12 बड़ी कामयाबियां
1. प्रदेश में कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार
सीएम योगी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। हर नागरिक, व्यापारी और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 2017 से पहले और आज के यूपी में जमीन-आसमान का फर्क साफ दिखाई देता है। अब दंगे, अराजकता और भय का माहौल नहीं है।
2. हर बेटी को मिलेगा न्याय
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि न्याय सभी के लिए समान है। बेटी चाहे किसी भी पक्ष से जुड़ी हो, उसे हर हाल में इंसाफ मिलेगा। आज सरकार किसी दबाव या माफिया के सामने झुकने वाली नहीं है। यह मुद्दा राजनीति से नहीं, बल्कि प्रदेश की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा है।

CM Yogi Adityanath Warning (Image- Social Media)
3. अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई
सीएम योगी ने कहा कि सरकारी जमीन, धार्मिक स्थल या ऐतिहासिक धरोहरों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए है, न कि माफिया के लिए। अवैध अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
4. एक्सप्रेसवे और कनेक्टिविटी में रिकॉर्ड विकास
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले यूपी में सिर्फ डेढ़ एक्सप्रेसवे थे, जबकि आज 22 एक्सप्रेसवे बन चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। इनके पूरा होने पर देश के लगभग 60% एक्सप्रेसवे अकेले यूपी में होंगे। रेलवे नेटवर्क में भी यूपी देश में सबसे आगे है और सड़क कनेक्टिविटी को चार लेन में बदला गया है।

CM Yogi Adityanath Warning (Image- Social Media)
5. मेट्रो और एयरपोर्ट नेटवर्क में बड़ी छलांग
आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मेट्रो शहर हैं। हवाई संपर्क के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। जहां पहले गिने-चुने एयरपोर्ट थे, वहीं अब 16 एयरपोर्ट पूरी तरह संचालित हो रहे हैं। इनमें चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं। जेवर एयरपोर्ट, जो देश का सबसे बड़ा होगा, जल्द शुरू होने वाला है।
6. पहले अयोग्य लोगों को मिलते थे अहम पद
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले भर्ती और शिक्षा आयोगों में भारी गड़बड़ियां थीं। अयोग्य लोगों को बड़े पद दिए जाते थे, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता था। सबसे ज्यादा नुकसान उस दौर में प्रदेश के नौजवानों को झेलना पड़ा।
7. बिना रिश्वत के नौकरियां देने का रिकॉर्ड
पिछले लगभग नौ वर्षों में प्रदेश में करीब 9 लाख सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता से दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने 60,000 से ज्यादा पुलिस भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि इतनी बड़ी और निष्पक्ष भर्ती पहले कभी नहीं हुई। अब प्रशिक्षण की सुविधाएं भी बेहतर की गई हैं।

CM Yogi Adityanath Warning (Image- Social Media)
8. नकल माफिया पर भी सख्त रुख
सीएम योगी ने कहा कि जिस तरह माफियाओं पर कार्रवाई की गई, उसी तरह नकल माफिया के खिलाफ भी सख्ती की जाएगी। पिछली सरकारों में जो गलत परंपराएं बनी थीं, उन्हें सुधारना मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए काम कर रही है।
9. निवेश और रोजगार में ऐतिहासिक प्रगति
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश को 45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी हैं। इससे 7 लाख से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिला है। डिफेंस कॉरिडोर के तहत लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भी बड़ी उपलब्धि है।
10. अपराधियों के लिए सख्त संदेश
सीएम योगी ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। कोई भी गुंडा व्यापारी या उद्योगपति से रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता। कानून तोड़ने वालों को इसके परिणाम भुगतने पड़ते हैं। आज पुलिस मजबूत है और अपराध पर नियंत्रण है।
11. बीमारू राज्य से मजबूत अर्थव्यवस्था तक का सफर
एक समय उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन पिछले पांच वर्षों में प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। आज यूपी की आर्थिक स्थिति कई राज्यों से बेहतर है। यह साफ नीयत और मजबूत फैसलों का नतीजा है।
12. प्रति व्यक्ति आय और जीएसडीपी में तेज बढ़ोतरी
सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश की जीएसडीपी 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 35-36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। प्रति व्यक्ति आय 43,000 रुपये से बढ़कर करीब 1.20 लाख रुपये हो गई है। सरकार का लक्ष्य इसे और मजबूत बनाना है।
यह भी पढ़ें: गोलियों की गूंज से दहला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर की सिर पर 5-6 गोली मारकर की हत्या


Download Android App
Download iOS App




