AMU Professor Shot Dead: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि विश्वविद्यालय के एबीके स्कूल में शिक्षक राव दानिश अली को सिर में गोली मारी गई थी। बता दें कि रात करीब 9 बजे पुस्तकालय के पास गोलीबारी हुई है और AMU का प्रोफेसर घायल हो गया है जिन्हें चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। गोली लगने वाले व्यक्ति की पहचान राव दानिश अली के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के एबीके स्कूल में शिक्षक थे। बाइक सवार बदमाशों ने 5 से 6 ताबड़तोड़ गोली चला दी और उनकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
AMU Professor Shot Dead

AMU के प्रोफेसर राव दानिश पर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी और गोली उनके सिर पर लग कर वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उपाचर के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर से CCTV फुटेज खंगालने में जुट गई है और बदमाशों की तलाश कर रही है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार है।
AMU Aligarh Murder Case

प्रोफेसर राव दानिश हमेशा की तरह कॉलेज परिसर में रात को टहल रहे थे तभी लगभग पौने दो बजे बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षक के साथ गाली गलौट की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गोलियां लगने से वह जमीन पर गिर गए थे। इसके बाद भी बदमाश रुके नहीं और गोलीबारी जारी रही। हत्या को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए है। वहीं एसएसपी नीरज जादौन ने बताया की फायरिंग करने वाले बदमाश और प्रोफेसर एक दूसरे को जानते थे। इस मामले में एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




