ग्रेटर नोएडा में BTech के छात्र ने की आत्महत्या, बिहार से आया था पढ़ाई करने, सुसाइड नोट में लिखा… सुनकर दिल दहल जाएगा

Summary :

Noida BTech Student Suicide Case: ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मंगलवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें छात्र ने पढ़ाई से तनाव की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब आगे मामले की जांच की जा रही है। Akashdeep Suicide News: फंदे से लटका मिला छात्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की…

Noida BTech Student Suicide Case: ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मंगलवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें छात्र ने पढ़ाई से तनाव की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब आगे मामले की जांच की जा रही है।

Akashdeep Suicide News: फंदे से लटका मिला छात्र

Noida BTech Student Suicide Case
Akashdeep Suicide News (Image- Social Media)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आकाशदीप (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह नॉलेज पार्क स्थित एक दिल्ली टेक्निकल कैंपस (DTC) कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और पास में ही एक एसएनएच हॉस्टल में रह रहा था। वहां वह एक कॉलेज के दोस्त के साथ रहता था।

मंगलवार को जब काफी देर तक आकाशदीप अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो साथ रहने वाले दोस्त को शक हुआ। उसने कई बार आवाज लगाई, दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद साथी छात्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला, पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bihar Student in Noida: सुसाइड नोट में क्या लिखा?

Noida BTech Student Suicide Case
Bihar Student in Noida (Image- Social Media)

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमे छात्र ने लिखा है कि “मैं पढ़ाई से तंग आ चुका हूं, मम्मी-पापा के पैसे और बर्बाद नहीं करना चाहता।” उसने ये भी बताया कि आत्महत्या के लिए कोई व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है और किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, कॉलेज के छात्र भी सदमे में हैं।

Noida BTech Student Suicide Case: दोस्तों, हॉस्टल वार्डन और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ

कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही छात्र के दोस्तों, हॉस्टल वार्डन और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर की जमानत पर मचा बवाल, उन्नाव रेप पीड़िता Supreme Court जाने को तैयार, बृजभूषण शरण पर भी लगाए आरोप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।