Christmas पर Easy and Beautiful 5 Handmade Cards के साथ कहें अपने दिल की बात

Christmas Card Making Ideas

Christmas Card Making Ideas: क्रिसमस सिर्फ गिफ्ट और केक का त्योहार नहीं, यह भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा दिन होता है। इस मौके पर आप क्रिसमस डे स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड पर हाथों से लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। बाजार से खरीदा कार्ड सुंदर हो सकता है, लेकिन खुद बनाया गया कार्ड दिल की बात बोलता है। आज के डिजिटल दौर में जब हर शुभकामना एक फॉरवर्ड मैसेज बन चुकी है, वहीं हैंडमेड क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड रिश्तों को फिर से इंसानी गर्माहट देता है। इसे बनाने के लिए न महंगे सामान की जरूरत है और ना किसी प्रोफेशनल स्किल की। बस थोड़ा समय, रंग और भावना होनी चाहिए।

Christmas Card Making Ideas: क्रिसमस पर बनाएं ये खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड

1. क्रिसमस ट्री डिजाइन कार्ड

christmas greeting card making ideas
christmas greeting card making ideas (Source: social media)

इस कार्ड को बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप हरी शीट लें, उस पर सिंपल त्रिकोण बनाकर ट्री शेप दें। ट्री पर डॉट्स, स्टार और लाइट्स बनाएं और ऊपर लिखें- Merry Christmas! यह क्लासिक डिजाइन बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है। ये देखने में जितना खूबसूरत है, इसे बनाना उतना ही आसान है।

2. स्नोमैन डिजाइन कार्ड

how to create a christmas card
how to create a christmas card (Source: social media)

स्नोमैन डिजाइन कार्ड को बनाने के लिए आपको सफेद पेपर पर तीन गोल घेरों से स्नोमैन का चित्र बनाना है। इसपर बटन, टोपी और स्कार्फ ड्रॉ करें। पीछे नीले रंग से स्नोफॉल इफेक्ट दें। यह डिजाइन सर्दियों जैसा और बेहद प्यारा लगता है।

3. स्टार और लाइट थीम कार्ड

Christmas Card Making Ideas
Christmas Card Making Ideas (Source: social media)

डार्क ब्लू या ब्लैक शीट लें। उसपर गोल्डन पेन से तारे बनाएं। फिर फेयरी लाइट्स जैसी लाइन ड्रॉ करें। इस तरह का ग्रीटिंग कार्ड कम मेहनत में बन जाता है, लेकिन देखने में बेहद एलिगेंट लगता है। इसे आप अपने किसी भी फैमिली मेंबर या दोस्त को दें सकते हैं।

4. सैंटा क्लॉज़ फेस डिजाइन कार्ड

how to create a christmas card
how to create a christmas card (Source: social media)

इस कार्ड को बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए पेपर पर सैंटा का सिर्फ चेहरा बनाएं। इसमें लाल टोपी, काॅटन की दाढी और ब्लैक डाॅट्स से आंखे बनाकर कार्ड को उभार दें। ये कार्ड बच्चों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षक होता है।

5. मिनिमल टेक्स्ट कार्ड

christmas greeting card making ideas
christmas greeting card making ideas (Source: social media)

सादा कार्ड लें और बीच में सिर्फ एक लाइन लिखें- Merry Christmas। फिर नीचे छोटा सा स्टार या बेल का स्केच बनाएं। यह साधारण सा कार्ड भी बेहद आकर्षक लगता है, क्योंकि सादगी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है।

Also Read: Christmas party के लिए ये हैं 5 Best Home Decoration, जगमगा उठेगा घर का कोना-कोना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।