Breaking: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! 20 साल बाद साथ आए ‘ठाकरे ब्रदर्स’; मंच से कर रहे गठबंधन का ऐलान

Summary :

Thackeray Brothers News Today: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद फिर से एक साथ आ रहे हैं। उनकी पार्टियां BMC चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। ठाकरे भाई अपनी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संस्थापक राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा कर दी। दोनों का साथ आना मराठी वोट बैंक को मजबूत करने और भाजपा के…

Thackeray Brothers News Today: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद फिर से एक साथ आ रहे हैं। उनकी पार्टियां BMC चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। ठाकरे भाई अपनी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान करेंगे।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संस्थापक राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा कर दी। दोनों का साथ आना मराठी वोट बैंक को मजबूत करने और भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को चुनौती देने के उद्देश्य से एक बड़े राजनीतिक पुनर्गठन का संकेत है। दोनों चचेरे भाइयों ने दादर के छत्रपति शिवाजी पार्क में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की औपचारिक जानकारी दी।

Uddhav Thackeray, Raj Thackeray: दिल्ली में बैठे लोग मुंबई को तोड़ रहे- ठाकरे ब्रदर्स

Thackeray Brothers News Today
Thackeray Brothers News Today

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी पार्टियां BMC चुनाव को लकेर एक्टिव हो चुकी हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने BMC समेत महाराष्ट्र के कुल 29 नगर निगम चुनावों के लिए हाथ मिला लिया है। राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई का अगला मेयर गठबंधन का मराठी मानुष होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह गठबंधन मुंबई और महाराष्ट्र की पहचान की रक्षा के लिए बनाया गया है। हम मुंबई को बांटने या इसे महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को विफल करने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने मराठी मानुष से एकजुट रहने और दबाव का विरोध करने का आग्रह किया। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को बचाने के लिए गठबंधन आवश्यक था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गिरोह चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों को डराने के लिए घूम रहा है।

Mumbai Latest News: हम दोनों भाई एकसाथ हैं- उद्धव ठाकरे

ठाकरे ब्रदर्स मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का औपचारिक घोषणा की है। उद्धव ठाकरे ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सोच एक है। हमें मराठियों का संघर्ष, उनका बलिदान याद है. उन्होंने कहा कि आज हम दोनों भाई एकसाथ हैं. हम एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध कोई भी व्यक्ति, चाहे वो भाजपा के भीतर समान विचारधारा वाला व्यक्ति भी गठबंधन का समर्थन करता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पहले ही अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। यूबीटी-एमएनएस गठबंधन उस फैसले से स्वतंत्र है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने मीडिया से गठबंधन का समर्थन करने की अपील की।

शिवसेना में विभाजन के बाद से मराठी वोट बंटा

इस गठबंधन को व्यापक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति का मुकाबला करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, खासकर मुंबई में, जहां 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद से मराठी वोट बंट गया है। एकजुट ठाकरे परिवार को पेश कर दोनों नेताओं का लक्ष्य शिवसेना के पारंपरिक आधार को फिर से हासिल करना है।

Thackeray Brothers News Today: आगामी चुनाव को देखते हुए साथ आए ठाकरे ब्रदर्स

बता दें कि यह गठबंधन बीएमसी की कुल 227 सीटों में से लगभग 113 वार्डों पर कंट्रोल करने का लक्ष्य बना रहा है, जिनमें से 72 मराठी बहुल और 41 मुस्लिम प्रभावित हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद ठाकरे के दोनों गुट अब राजनीतिक अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। यह गठबंधन सीधे तौर पर एकनाथ शिंदे के बाल ठाकरे की विरासत के असली वारिस होने के दावे को चुनौती देता है।

भाजपा के लिए, जिसका मुंबई में कभी अपना मेयर नहीं रहा, शिवसेना में बंटवारे के बाद का माहौल बीएससी पर कब्जा करने का एक दुर्लभ मौका है। दोनों भाई इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि ‘ठाकरे ब्रांड’ अब भी मुंबई की राजनीतिक नब्ज को आकार दे सकता है।

यह भी पढ़ें: 4 गुना बढ़ेगी मुस्लिम आबादी कम होंगे हिन्दू, बांग्लादेशी और रोहिंग्या बदल रहे मुंबई का नक्शा! TISS रिपोर्ट ने सामने रखा सच

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।