9000mAh Battery, 512GB Storage…मार्किट में गर्मी बढ़ाने आ रहा OnePlus का ये नया फोन, लीक हुई गेमिंग स्पेसिफिकेशन!

Summary :

OnePlus Turbo Launch Date: वनप्लस के एक और नए फोन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस अपकमिंग फोन का नाम OnePlus Turbo बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन को सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ खास फीचर्स लीक हो चुके हैं। OnePlus Turbo Launch Date: टिपस्टर ने दी OnePlus Turbo की जानकारी जाने-माने टिपस्टर Digital Chat Station ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में OnePlus Turbo से जुड़े कई अहम फीचर्स का खुलासा किया है।…

OnePlus Turbo Launch Date: वनप्लस के एक और नए फोन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस अपकमिंग फोन का नाम OnePlus Turbo बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन को सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ खास फीचर्स लीक हो चुके हैं।

OnePlus Turbo Launch Date: टिपस्टर ने दी OnePlus Turbo की जानकारी

जाने-माने टिपस्टर Digital Chat Station ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में OnePlus Turbo से जुड़े कई अहम फीचर्स का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, यह फोन हाई परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो इसे गेमिंग और हेवी यूज के लिए खास बना देगा।

OnePlus Turbo leaks: Display and Design Details

लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus Turbo में 6.78 इंच का BOE LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1.5K होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 165Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है, जिससे स्क्रीन बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देगी। यह फीचर खासतौर पर गेम खेलने और वीडियो देखने वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। फोन का वजन लगभग 217 ग्राम हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन प्रीमियम लुक के साथ आ सकता है।

OnePlus Turbo Launch Date (Image- Social Media)
OnePlus Turbo Launch Date (Image- Social Media)

OnePlus Turbo Featurs

Processor, RAM, and Storage

OnePlus Turbo में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दे सकती है। यह प्रोसेसर तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

फोन चार वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है:

  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज
  • 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
  • 16GB रैम + 256GB स्टोरेज
  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज

Battery and Power

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Turbo में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि इस सीरीज के अन्य फोन्स में भी बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट स्टैंडर्ड फीचर हो सकते हैं।

OnePlus Turbo Launch Date (Image- Social Media)
OnePlus Turbo Launch Date (Image- Social Media)

Color Option

OnePlus Turbo को कई शानदार  रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन Lone Wolf, Wilderness Green और Chasing Light Silver जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है। वहीं, इस सीरीज के अन्य फोन Black, White और Blue शेड्स में भी आ सकते हैं।

OnePlus Turbo Launch Date (Image- Social Media)
OnePlus Turbo Launch Date (Image- Social Media)

AnTuTu लिस्टिंग से मिले संकेत

एक अन्य टिपस्टर @ZionsAnvin के अनुसार, OnePlus का एक नया फोन AnTuTu बेंचमार्क डेटाबेस में देखा गया है। इसका मॉडल नंबर PLU110 बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फोन ही OnePlus Turbo हो सकता है। लिस्टिंग में फोन के दमदार प्रोसेसर और हाई रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की पुष्टि होती है।

यह भी पढ़ें: Apple के iOS 26.2 Update को लेकर क्यों बढ़ी यूजर्स की चिंता? सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।