Apple के iOS 26.2 Update को लेकर क्यों बढ़ी यूजर्स की चिंता? सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

Summary :

Apple iOS 26.2 Update: Apple ने शुक्रवार, 12 दिसंबर को iOS 26.2 अपडेट जारी किया। इसके साथ ही कंपनी ने iOS 18.7.3 को भी लॉन्च किया। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि ये दोनों अपडेट ज़्यादातर iPhones के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति बदलती दिखी। Apple iOS 26.2 Update: किन iPhones को मिला अपडेट और किन्हें नहीं? रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 18.7.3 उन iPhones पर आसानी से इंस्टॉल हो गया जो iOS 26 को सपोर्ट नहीं करते हैं। लेकिन जिन iPhones पर iOS 26 चल सकता है, उन्हें यह अपडेट दिखाई ही नहीं दिया।…

Apple iOS 26.2 Update: Apple ने शुक्रवार, 12 दिसंबर को iOS 26.2 अपडेट जारी किया। इसके साथ ही कंपनी ने iOS 18.7.3 को भी लॉन्च किया। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि ये दोनों अपडेट ज़्यादातर iPhones के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति बदलती दिखी।

Apple iOS 26.2 Update: किन iPhones को मिला अपडेट और किन्हें नहीं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 18.7.3 उन iPhones पर आसानी से इंस्टॉल हो गया जो iOS 26 को सपोर्ट नहीं करते हैं। लेकिन जिन iPhones पर iOS 26 चल सकता है, उन्हें यह अपडेट दिखाई ही नहीं दिया। इससे कई यूज़र्स हैरान रह गए।

अधिकतर लोगों को उम्मीद थी कि iOS 26.2, iPhone 11 और उससे नए मॉडल्स के लिए आखिरी वैकल्पिक अपडेट होगा। साथ ही यह भी माना जा रहा था कि iOS 18.7.3 सभी iPhones के लिए उपलब्ध रहेगा, जैसा कि बीटा वर्ज़न में देखा गया था।

Apple iOS 26.2 Update (Image- Social Media)
Apple iOS 26.2 Update (Image- Social Media)

Apple iOS 26.2:  कुछ पुराने iPhones को मिलेगा ये अपडेट

अब Apple की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, iOS 18.7.3 के सभी फिक्स जिनमें महत्वपूर्ण और क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट्स भी शामिल हैं, केवल iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR के लिए ही “उपलब्ध” बताए जा रहे हैं। यही बदलाव यूज़र्स के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है, क्योंकि पहले यही अपडेट सभी iPhones के लिए लिस्ट किया गया था।

iOS 26.2 Update Warning: Apple ने अपना फैसला क्यों बदला?

Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे दो संभावित कारण हो सकते हैं। पहला, अपडेट में कोई तकनीकी बग हो सकता है। दूसरा, यह Apple की किसी नई अपडेट नीति का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा, यह भी देखा गया है कि Apple ने अपग्रेड के विकल्पों में फिर से बदलाव किया है, जिससे यूज़र्स को लेकर भ्रम और बढ़ गया है।

Apple iOS 26.2 Update (Image- Social Media)
Apple iOS 26.2 Update (Image- Social Media)

क्यों जरूरी हैं ये ‘क्रिटिकल’ अपडेट?

इन अपडेट्स को क्रिटिकल इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Apple ने खुद माना है कि iPhones एक बार फिर साइबर हमलों के निशाने पर हैं। कुछ मर्सनरी स्पाइवेयर सामने आए हैं, जो फिलहाल सीमित यूज़र्स को टारगेट कर रहे हैं। हालांकि अभी खतरा छोटा है, लेकिन भविष्य में यह बड़े स्तर पर फैल सकता है। इसी वजह से सिक्योरिटी अपडेट्स को सभी iPhones तक पहुंचाना बेहद जरूरी माना जाता है।

नए iPhones के लिए अपडेट क्यों नहीं?

हैरानी की बात यह है कि iOS 18.7.3 नए iPhones के लिए भी तैयार किया गया था और उन्हें दिया जा सकता था। ऐसा करने से पूरे Apple सिस्टम में अपडेट प्रोसेस तेज़ हो जाता, जो सिक्योरिटी के लिहाज़ से बहुत फायदेमंद होता।

Apple iOS 26.2 Update (Image- Social Media)
Apple iOS 26.2 Update (Image- Social Media)

iOS 26 पर अपग्रेड करने में यूजर्स क्यों पीछे हैं?

iOS 26 को लेकर यूज़र्स की राय मिली-जुली रही है। ‘लिक्विड ग्लास’ जैसे नए फीचर्स, स्टोरेज की कमी और यूज़र्स की आदतें (अपडेट टालना) इसके पीछे के बड़े कारण माने जा रहे हैं। हालांकि Apple ने अभी तक iOS 26 को अपनाने को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

कितने यूजर्स अब भी पुराने iOS पर हैं?

विश्लेषकों के मुताबिक, करीब 50% iPhone यूज़र्स ने अब तक iOS 26 पर अपग्रेड नहीं किया है। वहीं केवल लगभग 10% यूज़र्स ऐसे हैं जिनके iPhones iOS 26 को सपोर्ट ही नहीं करते। इसका मतलब साफ है कि आज भी बड़ी संख्या में iPhones iOS 18 पर चल रहे हैं, और ऐसे में Apple का यह फैसला कई सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें: ‘165Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen…’, मार्किट में गर्दा उड़ाएगा Oneplus का ये स्मार्टफोन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।