‘165Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen…’, मार्किट में गर्दा उड़ाएगा Oneplus का ये स्मार्टफोन

Summary :

Oneplus 15t Leaks in India: OnePlusअपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया और कॉम्पैक्ट फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम OnePlus 15T बताया जा रहा है। हाल ही में सामने आए लीक और रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि यह फोन आकार में छोटा होने के बावजूद परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियों से साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। Oneplus 15t Leaks in India: एक्सेसरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus 15T…

Oneplus 15t Leaks in India: OnePlusअपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया और कॉम्पैक्ट फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम OnePlus 15T बताया जा रहा है। हाल ही में सामने आए लीक और रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि यह फोन आकार में छोटा होने के बावजूद परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियों से साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

Oneplus 15t Leaks in India: एक्सेसरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus 15T के लिए बनाई जा रही एक्सेसरीज़ का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। आमतौर पर यह प्रक्रिया तब शुरू होती है जब फोन का डिजाइन लगभग फाइनल हो जाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि फोन का डेवलपमेंट काफी आगे बढ़ चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन एक्सेसरीज का टेस्टिंग हो रही है उनमें मैग्नेटिक स्नैप-ऑन केस शामिल हैं। फिलहाल ये केस ग्रे और सफेद रंग में देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी अभी अलग-अलग डिजाइन पर काम कर रही है, इसलिए लॉन्च के समय यूजर्स को कई तरह के एक्सेसरी ऑप्शन मिल सकते हैं।

Oneplus 15t Leaks in India (credit-sm)
Oneplus 15t Leaks in India (credit-sm)

OnePlus 15T Specifications

Display and Design

लीक स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K होगा और इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका मतलब है कि स्क्रीन बेहद स्मूथ होगी, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए शानदार अनुभव देगी। डिजाइन की बात करें तो फोन में मजबूत मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बैक देखने को मिल सकता है। इसका साइज कॉम्पैक्ट रहेगा, जिससे इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान होगा।

Big Battery, small phone

OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh (कम से कम) की बैटरी बताई जा रही है। इतने छोटे फोन में इतनी बड़ी बैटरी होना इसे खास बनाता है। माना जा रहा है कि इसमें वनप्लस की नई ग्लेशियर बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फोन मोटा हुए बिना ज्यादा बैटरी दी जा सके।

Oneplus 15t Leaks in India (credit-sm)
Oneplus 15t Leaks in India (credit-sm)

Camera and performance

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। टेलीफोटो लेंस की वजह से बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम मिलने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। यह एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसके साथ ही फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी संभावना है, जो तेज और ज्यादा सुरक्षित होगा।

Oneplus 15t Leaks in India (credit-sm)
Oneplus 15t Leaks in India (credit-sm)

OnePlus 15T launch Date in India: Launch Timeline and Name

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15T को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। पहले इसे चीन में पेश किया जाएगा। भारत में यह फोन संभवतः OnePlus 15s नाम से लॉन्च हो सकता है, जैसा कि पहले OnePlus 13T के साथ किया गया था।

यह भी पढ़ें: ‘किराने का सामान चाहिए या बुक करनी है फ्लाइट की टिकट…’, ChatGPT अब और भी ज्यादा स्मार्ट! लॉन्च किया अपना App Store

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।