Maharashtra Local Body Election Results: बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, महायुति को ऐतिहासिक बढ़त, PM मोदी बोले – महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा

Summary :

Maharashtra Local Body Election Results: महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे पार्टी की ऐतिहासिक जीत बताया है। बीजेपी- महायुति का दबदबा राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, रविवार रात 11 बजे तक की गणना में सत्तारूढ़ महायुति (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) ने नगर परिषद अध्यक्ष के 207 पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) को कुल 44 पद मिले। Maharashtra Local Body Election Results: बीजेपी का प्रदर्शन सबसे मजबूत आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने नगर परिषद अध्यक्ष के…

Maharashtra Local Body Election Results: महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे पार्टी की ऐतिहासिक जीत बताया है।

बीजेपी- महायुति का दबदबा

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, रविवार रात 11 बजे तक की गणना में सत्तारूढ़ महायुति (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) ने नगर परिषद अध्यक्ष के 207 पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) को कुल 44 पद मिले।

Maharashtra Local Body Election Results: बीजेपी का प्रदर्शन सबसे मजबूत

आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने नगर परिषद अध्यक्ष के 117 पद जीते। शिवसेना को 53 और एनसीपी को 37 पद हासिल हुए। विपक्ष में कांग्रेस ने 28, एनसीपी (एसपी) ने सात और शिवसेना (यूबीटी) ने नौ पदों पर जीत दर्ज की। वहीं, राज्य निवार्चन आयोग के अनुसार, पंजीकृत अन्य पार्टियों ने चार सीट हासिल की, गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों ने नगर अध्यक्ष के 28 पदों पर जीत दर्ज की। पांच सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।

नांदेड का लोहा बना चर्चा का केंद्र

निकाय चुनाव में नांदेड की लोहा नगरपरिषद सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां बीजेपी ने एक ही परिवार से छह उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा। स्थानीय नेता गजानन सूर्यवंशी के प्रभाव का लाभ उठाने की कोशिश भी पार्टी के काम नहीं आई। इस सीट पर अजित पवार गुट की एनसीपी के प्रत्याशी शरद पवार ने जीत दर्ज की।

पीएम मोदी का संदेश: विकास पर जनता का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को मिला समर्थन जनकेंद्रित विकास की राजनीति पर विश्वास को दर्शाता है। पीएम ने जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।

फडणवीस का दावा: 75 फीसदी से ज्यादा सीटों पर जीत

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 288 में से 129 स्थानों पर बीजेपी ने नगर अध्यक्ष पद जीता है और करीब 3325 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायतों में कुल पार्षदों का लगभग 48 फीसदी बीजेपी से है। फडणवीस ने इसे विकास के मुद्दे पर मिली जनता की जीत बताया।

शिंदे और अजित पवार को भी बधाई

मुख्यमंत्री ने इस जीत का श्रेय सहयोगी दलों को भी दिया। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 40 से ज्यादा जगहों पर नगर अध्यक्ष पद हासिल किए, जबकि अजित पवार गुट की एनसीपी 30 से अधिक शहरों में सत्ता में आई।

अमित शाह का आभार संदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

विपक्ष का आरोप: दहशत और पैसे का खेल

चुनावी नतीजों पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने बीजेपी की जीत पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ईवीएम में छेड़छाड़ और पैसों की बारिश का दावा किया। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि चुनाव में ‘लेवल प्लेइंग फील्ड’ नहीं थी।

राजनीतिक संकेत

Maharashtra Local Body Election Results: निकाय चुनावों के नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति में महायुति की मजबूत स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के आरोपों ने आने वाले दिनों में सियासी बहस को और तेज करने के संकेत दे दिए हैं।

Shera Rajput