Oneplus 15t Leaks in India: OnePlusअपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया और कॉम्पैक्ट फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम OnePlus 15T बताया जा रहा है। हाल ही में सामने आए लीक और रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि यह फोन आकार में छोटा होने के बावजूद परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियों से साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
Oneplus 15t Leaks in India: एक्सेसरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus 15T के लिए बनाई जा रही एक्सेसरीज़ का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। आमतौर पर यह प्रक्रिया तब शुरू होती है जब फोन का डिजाइन लगभग फाइनल हो जाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि फोन का डेवलपमेंट काफी आगे बढ़ चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन एक्सेसरीज का टेस्टिंग हो रही है उनमें मैग्नेटिक स्नैप-ऑन केस शामिल हैं। फिलहाल ये केस ग्रे और सफेद रंग में देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी अभी अलग-अलग डिजाइन पर काम कर रही है, इसलिए लॉन्च के समय यूजर्स को कई तरह के एक्सेसरी ऑप्शन मिल सकते हैं।

OnePlus 15T Specifications
Display and Design
लीक स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K होगा और इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका मतलब है कि स्क्रीन बेहद स्मूथ होगी, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए शानदार अनुभव देगी। डिजाइन की बात करें तो फोन में मजबूत मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बैक देखने को मिल सकता है। इसका साइज कॉम्पैक्ट रहेगा, जिससे इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान होगा।
Big Battery, small phone
OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh (कम से कम) की बैटरी बताई जा रही है। इतने छोटे फोन में इतनी बड़ी बैटरी होना इसे खास बनाता है। माना जा रहा है कि इसमें वनप्लस की नई ग्लेशियर बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फोन मोटा हुए बिना ज्यादा बैटरी दी जा सके।

Camera and performance
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। टेलीफोटो लेंस की वजह से बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। यह एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसके साथ ही फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी संभावना है, जो तेज और ज्यादा सुरक्षित होगा।

OnePlus 15T launch Date in India: Launch Timeline and Name
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15T को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। पहले इसे चीन में पेश किया जाएगा। भारत में यह फोन संभवतः OnePlus 15s नाम से लॉन्च हो सकता है, जैसा कि पहले OnePlus 13T के साथ किया गया था।


Download Android App
Download iOS App




