Dhurandhar के सामने भारत में नहीं टिक पा रही Avatar 3, 6 दिन में किया सिर्फ इतना Collection

Summary :

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 6: साल 2025 में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इंडियन ऑडियंस ने भी इन फिल्मों पर खूब प्यार लुटाया। लेकिन 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में फिल्म की कमाई अपने दूसरे पार्ट के मुकाबले कुछ कमजोर नजर आ रही है। इसी बीच आइए जानते है कि फिल्म ने 6 दिनों में भारत में कितने करोड़ का कलेक्शन किया है। James Cameron New film: इन फिल्मों से मिल…

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 6: साल 2025 में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इंडियन ऑडियंस ने भी इन फिल्मों पर खूब प्यार लुटाया। लेकिन 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में फिल्म की कमाई अपने दूसरे पार्ट के मुकाबले कुछ कमजोर नजर आ रही है। इसी बीच आइए जानते है कि फिल्म ने 6 दिनों में भारत में कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

James Cameron New film: इन फिल्मों से मिल रही ज़बरदस्त टक्कर

James Cameron New film
James Cameron New film (Credit: Social Media) 

फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक हफ्ता होने वाला है लेकिन इसके बावजूद भारत में ‘अवतार 3’ 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस पर इसे अन्य बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। एक ओर जहां बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं साउथ की फिल्में ‘अखंडा 2’ और ‘भा भा बा’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब नहीं आ रही हैं। इसी वजह से ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कमाई पर असर पड़ता नजर आ रहा है।

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 6 

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 6
Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 6 (Credit: Social Media) 

अगर भारत में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, Avatar 3 को ओपनिंग अच्छी मिली थी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में करीब 67.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद वीकडेज में दो दिनों तक फिल्म की कमाई करीब 9 करोड़ रुपये प्रतिदिन रही। बुधवार को कलेक्शन में हल्का उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने 6 दिनों में भारत में कुल 95.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Avatar Fire and Ash worldwide box office collection

Avatar Fire and Ash worldwide box office collection
Avatar Fire and Ash worldwide box office collection (Credit: Social Media) 

ख़ास बात ये है कि भारत में धीमी कमाई के बावजूद ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ग्लोबल लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 3500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4042 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने अपना भारी-भरकम बजट भी रिकवर कर लिया है और अब मुनाफे की ओर बढ़ चुकी है।

Sci-Fi movie India: अवतार फ्रेंचाइजी

sci-fi movie India
sci-fi movie India (Credit: Social Media) 

अवतार फ्रेंचाइजी का इतिहास बेहद मजबूत रहा है। करीब 16 साल पहले रिलीज हुई पहली ‘अवतार’ फिल्म ने दुनियाभर में करीब 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था। इसके बाद 15 साल बाद आए दूसरे पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ ने भी लगभग 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। अब तीसरे पार्ट ने भी 4000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में अपनी रफ्तार पकड़ पाती है और अपने पिछले पार्ट्स के करीब पहुंच पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: Chistmas पर Jacqueline Fernandez को जेल से आया Love Letter, मिला ये करोड़ों का Gift!

Yashika Jandwani