Jacqueline Fernandez Conman Sukesh: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर अपने काम को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। बता दें, करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जेल से जैकलीन के नाम लव लेटर लिखा है। इस बार सुकेश ने क्रिसमस के मौके पर न सिर्फ एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी हैं बल्कि उनके लिए करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट देने का भी दावा किया है। यही वजह है कि इस लेटर के सामने आने के बाद जैकलीन और सुकेश का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।
हालांकि, जैकलीन फर्नांडिस पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उनका सुकेश से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है और वह इस पूरे मामले में खुद को पीड़ित बता चुकी हैं। इसके बावजूद सुकेश लगातार जेल से उनके नाम खत भेजता रहता है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने पहले भी नाराजगी जाहिर की है।
जैकलीन के नाम किया ये बड़ा इनाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने अपने नए लेटर में जैकलीन को क्रिसमस की बधाई देते हुए कई इमोशनल बातें लिखी हैं। उसने लिखा कि क्रिसमस का त्योहार उसे जैकलीन के साथ बिताए पलों की याद दिलाता है। सुकेश ने दावा किया कि यह दिन उसके “पागलपन से भरे प्यार” की याद दिलाता है और उसे इस बात का अफसोस है कि वह इस खास मौके पर जैकलीन के साथ मौजूद नहीं है।

इतना ही नहीं सुकेश ने अपने लेटर में यह भी लिखा कि वह क्रिसमस के मौके पर जैकलीन को एक बेहद खास तोहफा दे रहा है। सुकेश के अनुसार, उसने बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान घर जैकलीन के नाम किया है, जिसे वह उनका “लव नेस्ट” बता रहा है। लेटर में सुकेश ने दावा किया कि यह वही घर है, जिसे उसने जैकलीन और अपने लिए बनवाया था और अब वह पूरी तरह तैयार हो चुका है।
Jacqueline Fernandez Christmas Gift: “19 होल का गोल्फ कोर्स”

इस दौरान सुकेश ने अपने लेटर में ये भी बताया कि वो आलीशान बांग्ला कितना बड़ा है और उसमें क्या-क्या बदोबस्त किए गए है। उसने लिखा कि यह नया घर उनके पहले प्लान किए गए घर से भी ज्यादा बड़ा और शानदार है। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि उस प्रॉपर्टी के चारों ओर 19 होल का गोल्फ कोर्स मौजूद है। बात यही नहीं रुकी सुकेश ने अपने अंदाज में यह तक कह दिया कि पूरे अमेरिका में ऐसा घर शायद ही कहीं और हो।
View this post on Instagram
अपने लेटर में उसने मजाकिया लहजे में यह भी लिखा कि उनका यह “लव नेस्ट” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो जैसे मशहूर ठिकानों को भी जलन महसूस करवा सकता है। इन दावों के बाद एक बार फिर सुकेश की बातें सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं।
पहले भी लिख चुके कई खत

यह पहली बार नहीं है जब सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन फर्नांडिस के नाम इस तरह का लव लेटर लिखा हो। इससे पहले भी वह कई बार एक्ट्रेस के लिए खत लिख चुका है, जिनमें उसने अपने प्यार और महंगे तोहफों का जिक्र किया है। वहीं जैकलीन ने इन लेटर्स को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है।
एक्ट्रेस ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर कर सुकेश के इन पत्रों की शिकायत दर्ज कराई थी। जैकलीन का कहना है कि सुकेश के लगातार खत भेजने की वजह से उन्हें मेन्टल स्ट्रेस और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अदालत से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग भी की थी।
Conman Sukesh Chandrashekhar: फिर उठे रिश्ते पर सवाल

सुकेश के इस नए लेटर के सामने आने के बाद एक बार फिर जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, जैकलीन पहले ही यह साफ कर चुकी हैं कि उनका सुकेश से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल, सुकेश का यह नया दावा एक बार फिर विवादों को हवा देता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि अदालत इस लेटर पर एक्शन लेता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




