25 दिसंबर को दुनिया खत्म! पैगंबर एबोह की 10 नाव बचाएगी जान, इस दावे से जनता में हड़कंप

Summary :

Ghana Prophet Ebo Noah: सोशल मीडिया के इस दौर में आस्था, डर और वायरल कंटेंट के बीच की सीमा रेखा धुंधली होती जा रही है। हाल ही में घाना के एक प्रचारक ने खुद को आधुनिक ‘नूह’ बताते हुए दावा किया है कि भगवान ने उन्हें 25 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन साल लंबी वैश्विक बाढ़ के बारे में चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस प्रलय से बचने के लिए उन्होंने कई जहाज बनवाए हैं, जिन पर सवार होकर उनके अनुयायी सुरक्षित रह सकते हैं। इसी साल की शुरुआत में, घाना सरकार ने इस दावे के लिए…

Ghana Prophet Ebo Noah: सोशल मीडिया के इस दौर में आस्था, डर और वायरल कंटेंट के बीच की सीमा रेखा धुंधली होती जा रही है। हाल ही में घाना के एक प्रचारक ने खुद को आधुनिक ‘नूह’ बताते हुए दावा किया है कि भगवान ने उन्हें 25 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन साल लंबी वैश्विक बाढ़ के बारे में चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस प्रलय से बचने के लिए उन्होंने कई जहाज बनवाए हैं, जिन पर सवार होकर उनके अनुयायी सुरक्षित रह सकते हैं।

इसी साल की शुरुआत में, घाना सरकार ने इस दावे के लिए उन्हें अस्थायी रूप से गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में इसे धार्मिक मामला मानते हुए रिहा कर दिया, क्योंकि इसे भविष्यवाणी करना अपराध नहीं माना गया। घाना के इस प्रचारक को सोशल मीडिया पर नूह, पैगंबर एबो नूह, एबो जीसस या इग्बो नूह के नाम से जाना जा रहा है।

’25 दिसंबर से लगातार तीन साल तक बारिश होगी’

2025 अगस्त में उनका वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और टिकटॉक पर तेजी से वायरल हो रहा था। अगस्त में एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसके कैप्शन में लिखा था “What will happen and how it will happen”। वीडियो में उसने दावा किया कि 25 दिसंबर से लगातार तीन साल तक बारिश होगी। एबो का कहना है कि वह इस पूरे समय एक आर्क पर ही रहकर जीवन बिताएगा।

वीडियो में वह लड़की की नावों के पास खड़े होकर उपदेश देते हुए नजर आ रहा है। उसने भूरे रंग का टाट जैसा वस्त्र पहना हैं, जो उनकी पहचान का हिस्सा बन गया है। उनका दावा है कि ईश्वर ने उन्हें बताया है, 25 दिसंबर 2025 से बारिश बिना रुके तीन से चार साल तक होती रहेगी और पूरी दुनिया जलमग्न हो जाएगी। केवल उनकी नाव में सवार लोग ही बचेंगे।

Ghana Prophet Ebo Noah: तीन साल लंबी वैश्विक बाढ़ की चेतावनी

Ghana Prophet Ebo Noah
Ghana Prophet Ebo Noah (Image- Social Media)

यह कहानी बाइबिल में वर्णित नूह की बाढ़ से बहुत मिलती-जुलती है, जिसमें ईश्वर द्वारा एक तय समय-सीमा और जानवरों को जोड़ियों में इकट्ठा करने का संकेत दिया गया था। घाना के एक प्रचारक, जो खुद को आधुनिक ‘नूह’ मानते हैं, उनका दावा है कि भगवान ने उन्हें 25 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन साल लंबी वैश्विक बाढ़ के बारे में चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस प्रलय से बचने के लिए उन्होंने करीब दस जहाज बनाए हैं, जिन पर सवार होकर लोग सुरक्षित रह सकते हैं, बशर्ते वे ईश्वर के साथ वाचा में प्रवेश करें।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि एक आर्क में 5,000 से 6,000 लोग सवार हो सकते हैं, और इसे बनाने में 11 महीने से ज्यादा का समय लगा। एक वीडियो में तो यह दावा भी किया गया है कि एक “ग्रैंड आर्क” 60 करोड़ लोगों को ढो सकता है, हालांकि ऐसा कोई जहाज वीडियो में नहीं दिखाई देता।

Viral News: 10 लकड़ी के आर्क तैयार किए हैं

कई लोग इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय मीडिया पोर्टल Ghana Web के मुताबिक, एबो ने अब तक लगभग 10 लकड़ी के आर्क तैयार किए हैं और अपने वीडियो में वह मवेशियों को भी दिखाते हैं, जो नूह की बाइबिल कथा की याद दिलाते हैं। उनकी पोस्ट्स में अक्सर उन्हें उपवास करते, प्रार्थना करते और टाट जैसे वस्त्र पहने हुए देखा जा सकता है, जबकि वह आने वाले महाविनाश की चेतावनी देते रहते हैं।

बाइबल को कर रहा चैलेंज

ईसाई धर्मशास्त्र के अनुसार, यह भविष्यवाणी विवादित है क्योंकि उत्पत्ति ग्रंथ में ईश्वर ने वादा किया था कि वह कभी भी दुनिया को बाढ़ से नष्ट नहीं करेंगे। उत्पत्ति 9:11 और 9:13-15 में लिखा है कि ईश्वर ने बाढ़ से पृथ्वी के नष्ट होने का वादा किया और इंद्रधनुष को इस वाचा का चिन्ह बनाया। ऐसे में तीन साल की वैश्विक बाढ़ की भविष्यवाणी इस वाचा के खिलाफ जाती है, जिससे कई ईसाई इसे संदेह की नजर से देख रहे हैं।

अब तक किसी भी चर्च, धार्मिक गुरु या वैज्ञानिक संस्था ने इस भविष्यवाणी का समर्थन नहीं किया है। वीडियो में दिखने वाली नावें स्थानीय निर्माण परियोजना जैसी लगती हैं, जो हजारों लोगों को समेटने लायक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: ‘दृष्टिहीन महिला से की धक्का- मुक्की, किया अभद्र व्यवहार…’, अब BJP ने अपनी इस महिला नेता को भेजा नोटिस

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।