AK 47 Supplier Arrested from Patna: बिहार के जमुई जिले में पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय AK-47 हथियार सप्लायर को दबोच लिया है। आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम लंबे समय से फरार चल रहा था, अब उसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार सप्लाई के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
Patna Crime Latest News: पटना में छिपकर रह रहा था आरोपी

आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी तस्लीम आलम के बेटे मोहम्मद फिरोज आलम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि फिरोज खासतौर पर AK-47 जैसे प्रतिबंधित हथियारों की सप्लाई में एक्टिव था। मलयपुर थाना में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं।
मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पटना के एक इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने STF के साथ मिलकर रणनीति बनाई और पटना में संयुक्त छापेमारी शुरू कर दी। योजन के अनुसार, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा और बाद में मलयपुर थाना लाया गया।
Weapons Supplier Arrested: अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़
इस मामले को लेकर मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मोहम्मद फिरोज आलम AK-47 हथियार सप्लाई मामले में वांछित था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती पूछताछ पूरी कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंगेर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई चेन, हथियारों के स्रोत, खरीद-फरोख्त के तरीकों और उसके अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से इंटर स्टेट हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
Bihar News Today: अवैध हथियार कारोबार पर बड़ी चोट

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस इस गिरफ्तारी को राज्य के अवैध हथियार कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देख रही है।


Download Android App
Download iOS App




