Patna Metro Closed: क्रिसमस के दिन पटना के यात्रियों को झटका लगा है। तकनीकी खराबी के चलते पटना मेट्रो सेवा दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रही। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया कि अप्रत्याशित तकनीकी समस्या के कारण आज मेट्रो सेवाएं जनता के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन 2 महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।
Patna Metro Closed On Christmas: सेवाएं जल्द शुरू करने का प्रयास

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार, बुधवार को आई तकनीकी खराबी के चलते 76 दिन बाद पहली बार मेट्रो संचालन रोका गया। लेकिन गुरुवार तक भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। कंपनी ने कहा है कि टीम लगातार काम कर रही है और सेवाएं जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी गई है और आगे का अपडेट आधिकारिक माध्यमों से देने की बात कही गई है।
PUBLIC NOTICE
Patna Metro Rail Corporation Limited (PMRCL)
The Patna Metro Rail services will not be available for the public today as well due to unforeseen technical issues.
Our technical team is working diligently to resolve the issue at the earliest. We regret the…— Patna Metro Rail Corporation (@PMRCLofficial) December 25, 2025
Patna Metro Start Date: 2 महीने पहले हुआ था मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन
आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन किया था। इसके अगले दिन ही 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो गई थी। फिलहाल मेट्रो का संचालन भूतनाथ, जीरो माइल और ISBT स्टेशन के बीच किया जा रहा है। तीनों स्टेशन के बीच का न्यूनतम किराया 15 रूपये रखा गया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर डबल लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू है।
Patna Metro News: 2026 में दो नए मेट्रो स्टेशन होंगे शुरु

पटना मेट्रो के दूसरे फेज का काम भी तेजी से चल रहा है। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जल्द शुरू करने की संभावना है। इससे कुल पांच मेट्रो स्टेशन तक इसका परिचालन होने लगेगा। बताया जाता है कि इसका 90% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। मलाही पकड़ी स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। अभी खेमनीचक स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर तक मेट्रो की लाइन अंडरग्राउंड रहेगी। इसका काम भी गति पर है। इस खंड को अगले वर्ष जून तक तैयार करने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें: Bihar: नशे के खिलाफ पटना पुलिस को बड़ी सफलता, नशीले पदार्थ और हथियार जब्त


Download Android App
Download iOS App




