कौन हैं AK-47 का सप्लायर फिरोज आलम? बिहार में पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन में हुआ गिरफ्तार

Summary :

Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: बिहार के जमुई जिले में मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: मुंगेर का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला…

Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: बिहार के जमुई जिले में मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसे पटना से गिरफ्तार किया गया है।

Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: मुंगेर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम तस्लीम आलम है। पुलिस के अनुसार, फिरोज आलम अवैध हथियारों की तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। वह खासतौर पर AK-47 जैसे प्रतिबंधित और खतरनाक हथियारों की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: (credit s-m)
Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: (credit s-m)

AK 47 Supplier Arrested: बिहार, झारखंड और यूपी में फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। वह इन राज्यों में अपराधियों तक अवैध हथियार पहुंचाने का काम करता था। मलयपुर थाना में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जिसके कारण वह पुलिस के रडार पर था।

Bihar Crime News Today: पटना में छिपकर रह रहा था फिरोज

मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद फिरोज आलम पटना के एक इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद मलयपुर पुलिस ने एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक विशेष योजना बनाई। इसके बाद पटना में संयुक्त छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: (credit s-m)
Who is AK 47 Supplier Firoz Alam: (credit s-m)

लंबे समय से कर रही थी पुलिस तलाश

मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि फिरोज आलम AK-47 हथियार सप्लाई के मामले में वांछित था। पुलिस उसे काफी समय से ढूंढ रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मलयपुर थाना लाया गया, जहां उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे मुंगेर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हथियार सप्लाई चेन की जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अवैध हथियारों की पूरी सप्लाई चेन की जांच कर रही है। इसमें हथियार कहां से लाए जाते थे, किन लोगों को बेचे जाते थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अन्य आरोपियों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनके खिलाफ भी छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसे राज्य में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है। इस पूरे मामले पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग कर विस्तृत जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 76 दिन बाद पटना मेट्रो सेवा बंद, 2 महीने पहले हुआ था उद्घाटन, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।