गहरी नींद के लिए Medicine नहीं, Lifestyle में करें ये बदलाव, जानें ‘Sleep Hygiene’ के 5 आसान Tips

Summary :

How to Improve Sleep Quality at Night​: आजकल नींद से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग देर रात तक काम करते हैं और ज्यादा फ़ास्ट फूड्स का सेवन करते हैं। इसकी वजह से सेहत बिगड़ जाती है और इसका असर नींद पर भी देखने को मिलता है। कई लोग देर रात तक लेटे रहते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है। कई बार दिमाग का शांत न होना भी नींद न आने की वजह बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेहत के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। नींद सिर्फ आराम ही नहीं, बल्कि हीलिंग…

How to Improve Sleep Quality at Night​: आजकल नींद से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग देर रात तक काम करते हैं और ज्यादा फ़ास्ट फूड्स का सेवन करते हैं। इसकी वजह से सेहत बिगड़ जाती है और इसका असर नींद पर भी देखने को मिलता है। कई लोग देर रात तक लेटे रहते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है। कई बार दिमाग का शांत न होना भी नींद न आने की वजह बनता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेहत के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। नींद सिर्फ आराम ही नहीं, बल्कि हीलिंग के लिए भी बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद मानसिक संतुलन, हार्मोनल रीसेट और इम्यूनिटी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप भी रोज रात बेचैनी महसूस करते हैं, तो सोने से पहले कुछ आसान आदतें आपकी नींद को बेहतर बना सकती हैं।

How to Improve Sleep Quality at Night​: अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

1. सोने से एक घंटे पहले रखें फोन

How to Improve Sleep Quality at Night
How to Improve Sleep Quality at Night (Source: social media)

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की ब्लू लाइट दिमाग की मेलाटोनिन हार्मोन की प्रक्रिया को धीमा कर देती है, जो नींद न आने का कारण बन जाती है। यही कारण है कि फोन देखते-देखते सोने जाने पर दिमाग एक्टिव रहता है और नींद आने में देरी होती है। इसलिए सोने से कम से कम एक घंटे पहले सभी मोबाइल फ़ोन या किसी भी स्क्रीन को देखना बंद कर दें। इस समय का उपयोग हल्की बातचीत, किताब पढ़ने या शांत संगीत सुनने में करें। ऐसा करने से नींद जल्दी आती है।

2. सोने से पहले गर्म पानी से पैर धोएं

Sleep Cycle Kaise sudhare
Sleep Cycle Kaise sudhare (Source: social media)

आयुर्वेद के अनुसार, सोने से पहले हल्का गर्म पानी शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स महसूस कराता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और दिमाग को शांति मिलती है। इससे शरीर को संकेत मिलता है कि अब आराम का समय है। अगर रात में गर्म पानी से नहाना संभव नहीं है, तो गुनगुने पानी से पैर धोने से भी शरीर में गर्माहट बढ़ती है, जिससे नींद जल्दी आती है।

3. हल्दी वाला दूध पिएं

Sleep Cycle Kaise sudhare
Sleep Cycle Kaise sudhare (Source: social media)

बेहतर नींद के लिए हल्दी वाला दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह दूध मांसपेशियों और दिमाग को शांत करता है। और हल्दी वाला दूध शरीर की थकान को कम करता है और मेलाटोनिन बढ़ाने में मदद करता है। सोने से 30 मिनट पहले इस ड्रिंक को लेने से नींद जल्दी और गहरी आती है। कैफीन, चाय या कॉफी रात में बिल्कुल न लें, क्योंकि यह दिमाग को स्टिम्युलेट कर नींद को और खराब कर देती है।

4. जर्नलिंग या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

how to improve sleep quality
how to improve sleep quality (Source: social media)

कई लोग इसलिए भी ठीक से नहीं सो पाते हैं, क्योंकि उनके दिमाग में लगातार कुछ विचार चलते रहते हैं। ऑफिस की टेंशन, परिवार की जिम्मेदारियां या भविष्य की चिंता के कारण लोग टेंशन में आ जाते हैं। ऐसे में सोने से पहले 5 मिनट जर्नलिंग यानी डायरी लिखना शुरू करें और दिनभर की सारी चिंता कागज पर उतार दें। इससे आपका दिमाग हल्का महसूस करता है। इसके अलावा, 4 सेकंड सांस लेना, 7 सेकंड रोकना, 8 सेकंड छोड़ना दिमाग और हार्ट की गति को शांत करता है, जिससे नींद बहुत जल्दी आती है।

5. बेड को सिर्फ सोने की जगह बनाएं

How to Improve Sleep Quality at Night
How to Improve Sleep Quality at Night (Source: social media)

स्लीप एक्सपर्ट्स की कहना है कि बेड का दिमाग के साथ एक स्लीप कनेक्शन होना बेहद जरूरी है। अगर बेड पर आप मोबाइल चलाते हैं, सीरीज देखते हैं या ऑफिस का काम करते हैं, तो दिमाग बेड को आराम की जगह नहीं, बल्कि एक्टिविटी की जगह मानने लगता है। इससे लेटते ही नींद नहीं आती है। कोशिश करें कि बेड पर सिर्फ दो काम हों – सोना या रिलैक्सेशन। इससे शरीर को संकेत मिलता है कि लेटते ही आराम करना है और नींद अपने आप आने लगती है।

Also Read: बढ़ते Weight और Diabetes को मात देने के लिए घर पर करें ये 5 Exercise, रहेंगे Energetic

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।