Daily Exercise Routine at Home: आजकल लोग अपने जीवन में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनको अपनी हेल्थ का ख्याल रखने का बिल्कुल समय नहीं मिलता है। लाइफस्टाइल में जिम जाना या महंगे इक्विमेंट्स खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने फिटनेस गोल्स को हासिल नहीं कर सकते हैं। घर पर बिना किसी जिम के भी काफी आसान तरीके से वर्कआउट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बढ़ते वजन और डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यहां हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो आपको बिना जिम के फिट रहने में काफी मदद करेगी।
Daily Exercise Routine at Home: घर पर करें ये एक्सरसाइज
1. Push-Ups

पुश-अप्स एक बेहतरीन कंपाउंड एक्सरसाइज है, जो आपकी छाती, कंधे, ट्राइसेप्स और कोर मसल्स को मजबूत बनाती है। जानिए इसे करने का तरीका।
- अपने हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को पीछे की ओर सीधा फैलाएं।
- शरीर को सीधा रखें और कोहनियों को मोड़ते हुए छाती को जमीन के करीब लाएं।
- फिर वापस शुरुआती पोजिशन में आएं।
- शुरुआत में 10-15 पुश-अप्स करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
2. Squats

स्क्वैट्स पैरों और निचले शरीर को मजबूत बनाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। यह क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को टारगेट करती है। जानिए इसे करने का आसान तरीका।
- पैरों को कंधे की चौड़ाई पर फैलाएं।
- घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें, जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ रहे हों।
- पीठ को सीधा रखें और घुटनों को पैरों की उंगलियों से आगे न जाने दें।
- शुरुआती पोजिशन में वापस आएं।
- 15-20 स्क्वैट्स के 3 सेट करें।
3. Plank

प्लैंक एक बेहतरीन कोर एक्सरसाइज है जो पेट, कमर और कंधों को मजबूत बनाती है।
- पुश-अप की पोजिशन में आएं, लेकिन कोहनियों को जमीन पर रखें।
- शरीर को सीधा रखें और कोर मसल्स को टाइट करें।
- इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें।
- धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
4. Lunges

लंजेस पैरों और ग्लूट्स को मजबूत बनाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। जानिए इसे करने का तरीका।
- सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को आगे की ओर बढ़ाएं।
- पीछे के पैर के घुटने को जमीन के करीब लाएं।
- फिर शुरुआती पोजिशन में वापस आएं।
- दूसरे पैर से भी यही स्टेप्स दोहराएं।
- 10-12 लंजेस हर पैर के 3 सेट करें।
5. Burpees

बर्पीज एक फुल-बॉडी एक्सरसाइज है, जो कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों का काम करती है। जानिए इसे कैसे करते हैं।
- सीधे खड़े हो जाएं।
- नीचे आकर पुश-अप की पोजिशन में आएं।
- फिर तुरंत पैरों को वापस खींचें और ऊपर कूदें।
- इस प्रक्रिया को तेजी से दोहराएं।
- 10-15 बर्पीज के 3 सेट करें।
Also Read: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें गाजर, जानें इसके 5 अनोखे फायदे


Download Android App
Download iOS App




