Vastu for New Year 2026: नया साल जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए सबसे खास समय माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर साल की शुरुआत से पहले घर में मौजूद कुछ आम लेकिन गंभीर गलतियों को न सुधारा जाए, तो यह धन, स्वास्थ्य और मानसिक शांति में रुकावट पैदा कर सकती हैं। इसलिए न्यू ईयर 2026 में सिर्फ कैलेंडर बदलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि घर को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, किन चीजों को करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
Vastu for New Year 2026: नए साल पर जरूर करें ये 6 काम

1. घर से हटाएं फालतू सामान
इस साल अपने घर से वास्तु दोष हटाने के लिए पुराने अखबार, टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और इस्तेमाल में न आने वाली नकारात्मक चीजों को तुरंत घर से हटा दें। ये धन की आवक को रोकती हैं और खर्च बढ़ाती हैं। नया साल शुरू होने से पहले इन्हें घर से बाहर जरूर करें।
2. टूटे-फूटे सामान न रखें
अगर आपके घर में भी खराब घड़ी, कुर्सी, दरवाजे, स्विच या कोई भी टूटी चीज पड़ी है, तो उसे घर से बाहर निकाल दें। क्योंकि ये सब वस्तुओं को आर्थिक और मानसिक ठहराव का संकेत माना जाता है। ऐसे सामान को तुरंत ठीक कराएं या हटा दें।
3. जाले और गंदगी साफ करें
साफ़-सफाई हर किसी को पसंद होती है, क्योंकि इससे घर में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है। घर के कोनों में लगे जाले और अव्यवस्थित जगहें ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं। इससे भ्रम, तनाव और नकारात्मकता बढ़ती है। नियमित सफाई से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं वाटर फाउंटेन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन दिशाओं में पानी का फाउंटेन लगाने से आर्थिक अस्थिरता और नुकसान हो सकता है। अगर पहले से है, तो उसकी जगह को बदल सकते हैं।
5. ऊर्जा पर दें विशेष ध्यान
अगर घर के किसी हिस्से में घुटन, भारीपन या नकारात्मकता महसूस हो, तो वहां से अवरोध हटाएं, रोशनी बढ़ाएं और सफाई रखें।
6. घर रखें साफ
वास्तु मान्यता के अनुसार, गंदगी और टूटा सामान अनियंत्रित खर्चों का कारण बनता है। साफ और व्यवस्थित घर आर्थिक संतुलन बनाए रखता है। इसलिए अपने घर में इन सभी चीजों को तुरंत हटा दें।
Vastu Tips for Health: रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्टिव रहें

फिट रहने के लिए घंटों जिम जाना जरूरी नहीं है। रोजाना 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी भी काफी होती है। आप वॉक, योग, साइक्लिंग, डांस या हल्की स्ट्रेचिंग कुछ भी चुन सकते हैं। लगातार बैठकर काम करने वालों के लिए यह रेजोल्यूशन खासतौर पर जरूरी है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है, दिल स्वस्थ रहता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।
Also Read: घर की इस दिशा में बेड रखने से जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें इसका मुख्य कारण और सही तरीका


Download Android App
Download iOS App



