घर की इस दिशा में बेड रखने से जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें इसका मुख्य कारण और सही तरीका

Summary :

Bed Direction Vastu: घर की गलत दिशा में बेड रखने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके आलावा जीवन में तरक्की रुक सकती है और घर-परिवार में कलेश बढ़ सकता है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए बेड का सही दिशा में होना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं, इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में। Best Direction to Sleep: सोने की सही दिशा हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्त्व है। इसलिए इसमें घर की हर चीज़ को एक सही दिशा में रखने के नियम बताए गए हैं। जिस…

Bed Direction Vastu: घर की गलत दिशा में बेड रखने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके आलावा जीवन में तरक्की रुक सकती है और घर-परिवार में कलेश बढ़ सकता है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए बेड का सही दिशा में होना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं, इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में।

Best Direction to Sleep: सोने की सही दिशा

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्त्व है। इसलिए इसमें घर की हर चीज़ को एक सही दिशा में रखने के नियम बताए गए हैं। जिस तरह घर में चीज़ें रखी होती हैं, उसी तरह लोगों की किस्मत भी चमकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बेड या घर का कोई भी सामान गलत दिशा में रखा हो, तो जीवन में भूचाल आ सकता है, जो आपको बर्बादी के रास्ते पर ले आएगा।

Bed Direction Vastu
Bed Direction Vastu (Source: social media)

इसके अलावा, तरक्की रुक सकती है और पति-पत्नी के बीच अनबन रह सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए बिस्तर का सही दिशा में होना जरूरी है। अब सवाल है कि आखिर घर में बेड को किस दिशा में रखें और सोते समय किस दिशा में सिर होना चाहिए।

Best Sleeping Position Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में सोना चाहिए

शास्त्रों के अनुसार, बेडरूम में पलंग को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसलिए बेड की व्यवस्था इस प्रकार करें कि आपका सिर दक्षिण दिशा में ही हो। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। अगर आप दक्षिण दिशा में पैर करके सोते हैं, तो आपको पितृ दोष लग सकता है।

best direction to sleep
best direction to sleep (Source: social media)

यदि सही दिशा में सिर करके ना सोया जाए, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए बेडरूम में सोते समय अपना सिर हमेशा दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपका सिर उत्तर दिशा की तरफ बिल्कुल न हो। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में कमी आती है। साथ ही आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस बात का ध्यान रखें कि बेड को कभी भी दीवार से सटा कर ना रखें। खासकर उन कमरों में जो क्षेत्रफल में छोटे हो वहां बेड कोने में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म होने लगता है। अपने बेड को हमेशा कमरे के बीचों बीच रखना चाहिए, ताकि घूमने और साफ सफाई करने में आसानी रहे।

Also Read: घर की इस दिशा में नहीं बनाना चाहिए मंदिर, वरना वास्तु दोष से होगा बड़ा नुकसान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।