Gold Silver Rate Today 31 Dec: नए साल आने में महज कुछ घंटे ही बाकी हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज साल के आखिरी दिन सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे चांदी 2,57,000 प्रति किलोग्राम भाव से लगभग 17,000 रुपये नीचे आ गया है।
राजधानी दिल्ली में आज 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी का भाव 2,39,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अगर आप भी खरीदारी करने या निवेश करना चाहते है तो विस्तार से देखें आज का 24 कैरेट, 22 कैरेट और 14 कैरेट समेत चांदी का सटीक ताजा रेट..
Gold Silver Rate Today 31 Dec: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

| वस्तु | कीमत (₹) |
|---|---|
| 24 कैरेट सोना | 1,36,340 |
| 22 कैरेट सोना | 1,24,990 |
| 18 कैरेट सोना | 1,02,070 |
| चांदी | 2,39,900 |
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

| शहर | 24 कैरट सोना (आज) | 22 कैरट सोना (आज) | 18 कैरट सोना (आज) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹1,36,340 | ₹1,24,990 | ₹1,02,070 |
| जयपुर | ₹1,36,340 | ₹1,24,990 | ₹1,02,070 |
| दिल्ली | ₹1,36,340 | ₹124,990 | ₹1,02,070 |
| पटना | ₹1,36,240 | ₹1,24,890 | ₹1,01,970 |
| मुंबई | ₹1,36,190 | ₹1,24,840 | ₹1,01,920 |
| अहमदाबाद | ₹1,36,240 | ₹1,24,890 | ₹1,01,970 |
| पुणे | ₹1,36,190 | ₹1,24,840 | ₹1,01,920 |
| कोलकाता | ₹1,36,190 | ₹1,24,840 | ₹1,01,920 |
| मेरठ | ₹1,36,340 | ₹124,990 | ₹1,02,070 |
| लुधियाना | ₹1,36,340 | ₹124,990 | ₹1,02,070 |
Silver Rate Today 31 December

| शहर | Silver Rate |
|---|---|
| लखनऊ | ₹2,39,900 |
| जयपुर | ₹2,39,900 |
| दिल्ली | ₹2,39,900 |
| पटना | ₹2,39,900 |
| मुंबई | ₹2,39,900 |
| अहमदाबाद | ₹2,39,900 |
| पुणे | ₹2,39,900 |
| कोलकाता | ₹2,39,900 |
| मेरठ | ₹2,39,900 |
| लुधियाना | ₹2,39,900 |
Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ALSO READ: गिरावट के बाद भी चांदी 2.50 लाख के पार, सोना 1.50 लाख के करीब! जानें आज का भाव


Download Android App
Download iOS App




