उत्तराखंड के चमोली में भीषण ट्रेन हादसा, सुरंग में टकराई 2 लोको ट्रेन, 100 लोग घायल

Summary :

Chamoli Train Accident: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है, यहां यातायात सेवा को सुगम बनाने के लिए रेल परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन चमोली जिले में विष्णुगढ़-पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पिपलकोटी सुरंग के अंदर श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही एक ट्रेन की टक्कर माल ले जा रही दूसरी ट्रेन से हो गई, जिसमें लगभग 100 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार देर रात पिपलकोटी में टीएचडीसी जलविद्युत परियोजना निर्माण स्थल पर शिफ्ट बदलने के दौरान हुई। Chamoli Train Accident प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर श्रमिकों और सामान…

Chamoli Train Accident: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है, यहां यातायात सेवा को सुगम बनाने के लिए रेल परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन चमोली जिले में विष्णुगढ़-पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पिपलकोटी सुरंग के अंदर श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही एक ट्रेन की टक्कर माल ले जा रही दूसरी ट्रेन से हो गई, जिसमें लगभग 100 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार देर रात पिपलकोटी में टीएचडीसी जलविद्युत परियोजना निर्माण स्थल पर शिफ्ट बदलने के दौरान हुई।

Chamoli Train Accident

Chamoli Train Accident
Chamoli Train Accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर श्रमिकों और सामान को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो लोकोमोटिव ट्रेनें आपस में टकरा गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। चमोली के जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि देर शाम हुई इस दुर्घटना के समय श्रमिकों को ले जा रही ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे और इस घटना में शामिल सभी लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विष्णुगढ़-पिपलकोटी परियोजना के तहत टीएचडीसी द्वारा निर्मित पिपलकोटी सुरंग के अंदर एकल पटरी पर श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही एक लोकोमोटिव ट्रेन और सुरंग बनाने के लिए सामान ले जा रही दूसरी ट्रेन चल रही थी, तभी यह भीषण टक्कर हुई।

Chamoli Loco Train Collide

Chamoli Train Accident
Chamoli Train Accident

बता दें कि लोकोमोटिव ट्रेनों का उपयोग श्रमिकों, इंजीनियरों, अधिकारियों और निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए लंबी सुरंगों के अंदर नियमित रूप से किया जाता है। चमोली के उप-मंडल मजिस्ट्रेट ने बताया कि 10 घायल लोगों को इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 17 अन्य लोगों का इलाज पिपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है। बाकी घायल हुए लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टक्कर के प्रभाव से सुरंग के अंदर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, क्योंकि श्रमिक सीमित स्थान में बाहर निकलने का रास्ता खोजने का प्रयास कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Uttarakhand Tunnel Train Accident

विष्णुगढ़-पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना चमोली जिले में हेलंग और पिपलकोटी के बीच अलकनंदा नदी पर निर्मित की जा रही 444 मेगावाट की परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य चार टर्बाइनों के माध्यम से 111 मेगावाट बिजली उत्पन्न करना है और इसे अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ होगा औऱ दोनो ट्रेन आपस में ट्रेन आपस में टकरा गई। परियोजना मैनेजमेंट और प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए है।

ALSO READ: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।