उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Summary :

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि भिकियासैंण-विनायक रास्ते में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बस में फंसने की वजह से घायल हो गए है। बस यात्रियों को लेकर सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में नियंत्रण खोने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद तुरंत रेस्कयू ऑपरेशन चलाया और घायलों को बचाने के लिए घटनास्थल पर SDRF की टीम, DM-SDM…

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि भिकियासैंण-विनायक रास्ते में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बस में फंसने की वजह से घायल हो गए है। बस यात्रियों को लेकर सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में नियंत्रण खोने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद तुरंत रेस्कयू ऑपरेशन चलाया और घायलों को बचाने के लिए घटनास्थल पर SDRF की टीम, DM-SDM तुरंत रवाना हो गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

Almora Bus Accident

Almora Bus Accident
Almora Bus Accident

दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत बचाव अभियान चलाया। बता दें कि बस में कुल 19 लोग सवार थे जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए है। यह बस रामनगर की तरफ जारी थी लेकिन सुबह 6 बजे द्वाराहाट से निकलने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। गहरी खाई में बस गिरने के बाद के बचाव अभियान में SDRF, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Bus Accident in Almora

Almora Bus Accident
Almora Bus Accident

गहरी खाई में गिरी बस की भी पहचान की गई है। बता दें कि यह बस कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की बस संख्या UK 07 PA 4025 थी। कल यह बस नोबाड़ा के लिए रवाना हुई थी और आज सैलापानी बैंड के पास ही भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, माना जा रहा है कि चालक मोहम्मद अल्ताफ ने बस से नियंत्रण खो दिया था जिससे यह हादसा हो सकता है।

Uttarakhand Bus Accident

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि बचाव और राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए रहे हैं। X पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे बिखियासैन-विनायक मोटर रोड पर बिखियासैन से रामनगर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की बेहद दुखद खबर मिली है, जिसमें यात्रियों की जान चली गई है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने दिव्य चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

ALSO READ: चाइनीज-चिंकी-मोमो कहकर चिढ़ाया, विरोध करने पर चाकुओं से गोदा, 17 दिनों बाद त्रिपुरा के छात्र की मौत; अब CM Dhami ने न्याय का दिलाया भरोसा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।