Mamata Banerjee on Durga Angan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में ‘दुर्गा आंगन’ की नींव रखी। यह देश का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर होगा। जो 15 एकड़ में बनकर तैयार होगा। मंदिर परिसर की नींव रखने के बाद ममता ने जनता को संबोधित किया। जिमसें उन्होंने अपने ऊपर लगे तुष्टीकरण के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने खुद को सेक्युलर बताया और कहा कि मैं सभी धर्मों के उत्सवों में शामिल होती हूं, फिर उनके रोजे पर जाने पर ही आपत्ति क्यों जताई जाती है? कुछ लोग केवल चुनाव के समय धर्म याद करते हैं, उनकी सरकार ने हमेशा आस्था का सम्मान किया है।
Mamata Banerjee Statement: “मैं सेक्युलर हूं…”

ममता बनर्जी ने कहा,”कई लोग मुझ पर तुष्टीकरण के आरोप लगाते हैं, लेकिन मैं तुष्टीकरण नहीं करती। मैं सेक्युलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। आप मुझे कोई ऐसा धर्म नहीं दिखा सकते, जिसके कार्यक्रम में मैं नहीं जाती।” उन्होंने इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर उठे सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जब मैं गुरूद्वारे जाती हूं तो सिर ढकती हूं, लेकिन रोज़ा के दौरान ऐसा करने पर आपत्ति क्यों होती है। मैं यहां आई हूं, इसलिए शॉल ओढ़ी हुई है, क्योंकि धार्मिक कार्यक्रमों में हिंदू महिलाएं घूंघट या सिर ढकती हैं। यही हमारी संस्कृति है और हर धर्म के अपने नियम होते हैं।
‘मां दुर्गा असुर का नाश करें और इंसानियत वापस लाएं’

ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग हर चीज नष्ट करना चाहते हैं। वह मंच पर भावुक हो गई और कहा, “मैं मां दुर्गा, महिषासुरमर्दिनी से प्रार्थना करना चाहती हूं कि वह असुर का नाश करें और इंसानियत को वापस लाएं।
ममता बनर्जी ने कोलकाता में दुर्गा आंगन परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा आंगन होगा, जहां साल के 365 दिन मां दुर्गा के दर्शन किए जा सकेंगे। यह परिसर लगभग करीब दो लाख वर्ग फीट में फैला होगा और यहां रोजाना एक लाख श्रद्धालु आ सकेंगे।
‘हुमायूं कबीर और ममता बनर्जी एक ही सिक्के के दो पहलू’
इस परियोजना को लेकर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह जमीन उद्योग के लिए तय थी, लेकिन सरकार ने उद्योग भगा दिए। उन्होंने इस योजना को पूरी तरह फर्जी बताया।
वहीं, BJP नेता निशीथ प्रमाणिक ने कहा, ममता बनर्जी हमेशा दोहरी राजनीति करती हैं। ये दोनों मुद्दे (दुर्गा आंगन और बाबरी मस्जिद) राजनीतिक प्रोपेगेंडा के रूप हैं। हुमायूं कबीर और ममता बनर्जी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में देर रात बड़ा सड़क हादसा, मौत बनकर आई बस ने 13 लोगों को रौंदा, 4 की मौत


Download Android App
Download iOS App




