Delhi New Year Traffic Advisory: नए साल के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। 31 दिसंबर को शाम 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां केवल वैध पास वाले वाहनों को ही कुछ निश्चित क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
Delhi Traffic Police Advisory: लोगों की परेशानी को देखते हुए जारी हुआ एडवाइजरी
नई साल के मौके पर लोगों को परेशानी न हो, इसीलिए नए साल का जश्न समाप्त होने तक यातायात में बदलाव और विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, पटेल चौक आदि स्थानों से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। गोल डाक खाना, कालीबाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड और विंडसर प्लेस जैसे स्थानों पर पार्किंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी।
Delhi Police Traffic Arrangements: इंडिया गेट पर भीड़ जुटने को लेकर लिया गया फैसला
इसके साथ ही नए साल के जश्न के लिए इंडिया गेट पर हर साल की तरह इस साल भी पैदल यात्रियों की भारी भीड़ एकत्र होने की संभावना है, जिसे देखते हुए इंडिया गेट के आसपास भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। क्यू-पॉइंट, मथुरा रोड-पुराना किला, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, रफी मार्ग और पंडारा रोड से यातायात को जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जा सकता है। कई गोल चक्कर पर इसी तरह डायवर्जन हो सकता है। सड़क किनारे किसी को वाहन खड़ा करने नहीं दिया जाएगा। अनधिकृत पार्किंग किए गए वाहनों को क्रेन से उठाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली स्टेशन जाने आने में न हो परेशानी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आरएमएल हॉस्पिटल रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। नए साल की पूर्व संध्या से पहले दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में एक बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान शुरू किया है।
Delhi New Year Traffic Advisory: कोई भी समस्या आने पर इन नंबरों पर करें कॉल
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का उपयोग करने और शराब पीकर वाहन चलाने से हर हाल में बचने का आग्रह किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने या जश्न के दौरान अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें। ट्रैफिक नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। कोई भी समस्या होने पर व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 के माध्यम से अपडेट रहें।


Download Android App
Download iOS App







