Mumbai Major Accident:मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बहार सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेकाबू बेस्ट बस ने 13 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और अफरा-तफरी का महौल है।
सोमवार की रात करीब 9:30 बजे, दिनभर की भाग-दौड़ के बाद लोग अपने घर लौट रहे थे। कोई अपने घर सब्जी लेकर जा रहा था, तप कोई दिन भर की थकान के बाद सुकून पाने अपने परिवार के पास जा रहा था। लेकिन भांडुप रेलवे स्टेशन पर लाल रंग की एक ‘बेस्ट’ बस काल बनकर आई और 13 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
बेकाबू बस ने 13 लोगों को कुचला
चश्मदीदों का कहना है कि ये मंजर इतना खौफनाक था कि रूह कांप जाएं। खाली बस अचानक बेकाबू हुई और सामने खड़े लोगों को कुचल दिया। कुछ लोग पहियों के नीचे दबकर तड़प रहे थे, तो कुछ बहुत दूर जाकर गिरे। इस हादसे में 3 महिलाएं और 1 पुरुष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सड़क पर बिखरी चप्पलें, टूटे डब्बे और खून के धब्बे उस हादसे की गवाही देते हैं, जो कल रात भांडुप स्टेशन पर कुछ लोगों ने झेली। कुछ मिनट पहले जहां पर चहल-पहल थी, वहां मातम पसर गया।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपनों को खोने का गम और प्रशासन की लापरवाही देश लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने बस ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर भीड़ से बचाया।
Mumbai News: हादसे की जांच की जा रही है

जोन 7 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देख रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ था या ड्राइवर की गलती थी। हादसे के बाद स्टेशन रोड को घंटों तक बंद रखा गया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
CM देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख
मुंबईतील भांडूप रेल्वे स्थानकानजीक झालेल्या एका दुर्दैवी अपघातात 4 जणांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो.
या घटनेत 9 जण जखमी झाले असून त्यांना लवकर बरे वाटावे, अशी मी ईश्वरचरणी प्रार्थना करतो.
मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 29, 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास हुए इस दुखद हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। यह घटना बेहद शोकपूर्ण है। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का MANREGA समाप्त करने का फैसला जनविरोधी, हिमाचल को होगा नुकसान: मुख्यमंत्री सुक्खू


Download Android App
Download iOS App




