लखनऊ में अचानक मर गई 170 भेड़, CM Yogi ने दिए जांच के आदेश; पशुपालक ने कहा PM Modi के कार्यक्रम में फेंका हुआ खाना खाया

Summary :

170 Sheep Died in Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास भेड़ों की बड़ी संख्या में रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार अब तक 71 भेड़ों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि भेड़ पालकों का दावा है कि मरने वाली भेड़ों की संख्या लगभग 150 है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं और प्रत्येक मृत भेड़ के लिए 10 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ने प्रभावित पशुपालकों को राहत देने के लिए प्रति भेड़…

170 Sheep Died in Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास भेड़ों की बड़ी संख्या में रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार अब तक 71 भेड़ों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि भेड़ पालकों का दावा है कि मरने वाली भेड़ों की संख्या लगभग 150 है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं और प्रत्येक मृत भेड़ के लिए 10 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ने प्रभावित पशुपालकों को राहत देने के लिए प्रति भेड़ 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है।

Rashtra Prerna Sthal: बासी भोजन खाने का आरोप

170 Sheep Died in Lucknow
170 Sheep Died in Lucknow

भेड़ मालिकों का आरोप है कि 25 दिसंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वहां बचा हुआ खाना मैदान में फेंक दिया गया था। इसी भोजन को खाने के बाद उनकी भेड़ें बीमार पड़ीं और एक-एक कर मरने लगीं। मौके पर चारों ओर भेड़ों के शव बिखरे हुए हैं। लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि 71 भेड़ों की मौत हुई है, जबकि करीब 70 भेड़ें बीमार हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। उनके अनुसार भेड़ों की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हो सकती है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Lucknow Municipal Corporation: जीवन भर की कमाई से खरीदी थीं भेड़ें

चरवाहों ने भेड़ों को बचाने के लिए देसी उपचार भी किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मृत भेड़ें फतेहपुर जिले के विजय पाल, प्रदीप कुमार, अजय पाल और शिवरतन की थीं, जो कुछ दिन पहले चराई के लिए लखनऊ आए थे। विजय पाल ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने अपनी जीवन भर की बचत लगाकर ये भेड़ें खरीदी थीं और अब उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की।

Lucknow News: पोस्टमार्टम की मांग

एनजीओ ‘आसरा–द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट’ की संस्थापक चारू खरे ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में करीब 170 भेड़ों की अचानक मौत हुई है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि मौत अपशिष्ट खाने से हुई या किसी ने जानबूझकर जहर दिया। उन्होंने मांग की है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाए और यदि लापरवाही या आपराधिक कृत्य सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

CM Yogi: जांच के आदेश

मड़ियांव थाने के प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: एक झटके में 21,000 रुपये टूटा चांदी का भाव, जानें गिरावट के प्रमुख कारण, क्या 2 लाख पहुंचेगी कीमत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।