एक झटके में 21,000 रुपये टूटा चांदी का भाव, जानें गिरावट के प्रमुख कारण, क्या 2 लाख पहुंचेगी कीमत

Summary :

Silver Price Crash: सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत ऑल टाईम हाई पर पहुंच गई थी और 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रेट पार कर लिया था वहीं सोने का भाव भी तेजी से बढ़ा है। लेकिन आज देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव एक ही झटके में 21 हजार रुपये टूट गया है। आज सुबह बाजार खुलने पर चांदी की कीमत 2.50 लाख के पार कारोबार कर रही थी जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि यह अभी और बढ़ सकता है लेकिन…

Silver Price Crash: सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत ऑल टाईम हाई पर पहुंच गई थी और 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रेट पार कर लिया था वहीं सोने का भाव भी तेजी से बढ़ा है। लेकिन आज देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव एक ही झटके में 21 हजार रुपये टूट गया है।

आज सुबह बाजार खुलने पर चांदी की कीमत 2.50 लाख के पार कारोबार कर रही थी जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि यह अभी और बढ़ सकता है लेकिन तीन बड़े कारणों की वजह से चांदी की चमक कम हो गई है। विस्तार से जानते है कि अब चांदी का भाव कितना पहुंच गया है क्या यह फिर से 2 लाख रुपये के पास पहुंचेगा।

Silver Price Crash

Silver Price Crash
Silver Price Crash

चांदी की कीमत ने वर्ष 2025 में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कीमतों में भारी उछाल के कारण आज चांदी सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार 2,54,174 रुपये पर पहुंच गया था लेकिन 3 घंटे बाद ही चांदी का भाव एक ही झटके में 21 हजार रुपये टूट गया है औऱ अब चांदी लगभग 2,33,120 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी के भाव ने इस वर्ष लगभग 175 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और सोने में निवेश करने वालों को भी खूब फायदा मिला है। जानते है चांदी में आज गिरावट के प्रमुख कारण..

Gold Silver Rate Crash

चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिला है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर चांदी पहली बार 80 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया था। रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच ट्रंप ने  कई सार्थक प्रयास किए है और आज ट्रंप-जेलेंस्की के बीच मुलाकात भी हुई जिससे चांदी की कीमत 75 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई थी।

Silver Price Down Reason

Silver Price Crash
Silver Price Crash
  •  ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौता बहुत करीब पहुंच रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने की चर्चा के चलते चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
  • चांदी की कीमतों पर भी दबाव बढ़ना शुरू हो गया। ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफा काटना शुरू कर दिया। जिससे चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
  • चांदी का सबसे ज्यादा प्रयोग इंडस्ट्रियल यूज किया जाता है जिससे चीन और यूरोप से जुड़े आर्थिक आंकड़ों ने भी कई मेटल्स पर दबाव बनाया और कीमती धातुओं की चमक कम होने लगी।

ALSO READ: गिरावट के बाद भी चांदी 2.50 लाख के पार, सोना 1.50 लाख के करीब! जानें आज का भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।