Happy New year 2026, अपनों को भेजें 10+ दिल छू लेने वाले Wishes और Quotes

Summary :

Happy New Year 2026 Wishes in Hindi: नया साल खुशियां, रोशनी और ढेर सारी उम्मीदें लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। 2026 के स्वागत का उत्साह अब हर तरफ दिखने लगा है। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऑफिस या किसी दूसरी वजह से लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से दूर रह जाते हैं और नया साल अकेले मनाना पड़ता है। अगर इस बार नए साल पर आप अपनों से दूर हैं,…

Happy New Year 2026 Wishes in Hindi: नया साल खुशियां, रोशनी और ढेर सारी उम्मीदें लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। 2026 के स्वागत का उत्साह अब हर तरफ दिखने लगा है। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं।
Happy New Year 2026 Wishes in Hindi
Happy New Year 2026 Wishes in Hindi (Photo: Freepik)
लेकिन कई बार ऑफिस या किसी दूसरी वजह से लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से दूर रह जाते हैं और नया साल अकेले मनाना पड़ता है। अगर इस बार नए साल पर आप अपनों से दूर हैं, तो आप उन्हें सुंदर शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं। नए साल 2026 के आगमन पर अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को भेजने के लिए यहां पर बेहतरीन Happy New Year 2026 Quotes दिए गए हैं। आप इन्हें अपने व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस पर भी शेयर कर सकते हैं।

Happy New Year 2026 Wishes in Hindi: नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं

Happy New Year 2026 Quotes
Happy New Year 2026 Quotes (Photo: Freepik)
1. नया साल, नई उम्मीदें, नए विचार और नई शुरुआत! ईश्वर करें आपका हर दिन खुशियों और सफलता से भरा हो। नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. बीते कल को भूल जाइए, आने वाले कल का स्वागत कीजिए। यह साल आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोले। Happy New Year 2026!
3. दुआ है कि इस साल आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। आप और आपका परिवार हमेशा मुस्कुराता रहे।
Happy New Year 2026 Quotes
Happy New Year 2026 Quotes (Photo: Freepik)
4. फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नज़र आएगी, बीते साल की खट्टी मीठी यादें साथ रह जाएगी। आइए जश्न मनाते हैं नए साल का खुशी के साथ। साल 2026 मुबारक!
5. डायरी का पन्ना अभी कोरा है, कलम आपके हाथ में है। यह मौका है 365 पन्नों की एक शानदार किताब लिखने का। अच्छी शुरुआत करें!
6. मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। 2026 में अपने हौसलों को नई उड़ान दें।
Happy New Year 2026 Quotes
Happy New Year 2026 Quotes (Photo: Freepik)
7. इस नए साल में जो तू चाहे वो तेरा हो, हर दिन ख़ूबसूरत और रातें रोशन हों। Happy New Year 2026!
8. कामयाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा यार, नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार।
9. सुनहरी धूप खिली है, अब चिड़ियां चहचहा रही हैं, दखो 2026 की खुशियां अब करीब आ रही हैं। नया साल, नया जोश, मुबारक हो 2026!
10. सदा दूर रहो गम की परछाइयों से, सामना न हो कभी तन्हाइयों से! शुभ नव वर्ष!

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।