विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले व्यापारी

Summary :

Lucknow News Today:  वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, लखनऊ में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में सायं 4:00 बजे व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में महामंत्री अनुराग मिश्र, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता हरीश साह राजू शुक्ला संजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। लखनऊ व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी अनेक गंभीर एवं प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का…

Lucknow News Today:  वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, लखनऊ में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में सायं 4:00 बजे व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में महामंत्री अनुराग मिश्र, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता हरीश साह राजू शुक्ला संजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। लखनऊ व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी अनेक गंभीर एवं प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। इन समस्याओं का सीधा प्रभाव न केवल व्यापार पर पड़ रहा है, बल्कि आम नागरिकों, यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है।

Lucknow News Today

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि नगर-निगम से संबंधित कई समस्याएँ वर्षों से बनी हुई हैं। रकाबगंज सब्जी मंडी को बार-बार हटाए जाने के बावजूद पुनः लग जाना वजीरगंज थाना क्षेत्र में प्रशासनिक निष्क्रियता को दर्शाता है, जिससे यहियागंज, पाण्डेयगंज, मौलवीगंज व नक्खास जैसे प्रमुख बाजार प्रभावित होते हैं। महामंत्री अनुराग मिश्र ने बताया कि चौक क्षेत्र पुराने शहर का प्रमुख व्यापारिक एवं सामाजिक केंद्र है, जो ठाकुरगंज, बालागंज, हरदोई रोड, ऐशबाग एवं सीतापुर रोड जैसे क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है। लगभग 5 लाख की आबादी प्रतिदिन चौक क्षेत्र का उपयोग करती है।

District Magistrate Vishak G

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं लारी कार्डियोलॉजी संस्थान इसी क्षेत्र में स्थित होने के कारण अतिगंभीर मरीजों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। वर्तमान में ट्रैफिक अव्यवस्था एवं भीषण जाम के कारण सामान्य जनजीवन, व्यापार तथा आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

जाम के प्रमुख केंद्र

  • KGMU से चौक चौराहे जाने वाला मार्ग।
  • चौक चौराहे से कोनेश्वर चौराहे एवं बालागंज चौराहे को जाने वाली सड़क।
  • हुसैनाबाद घंटाघर से पक्का पुल होते हुए डालीगंज पुल तक का मुख्य मार्ग।
  • चरक चौराहे से रूमी गेट तक जाने वाला मार्ग।
  • मेडिकल चौराहे के आसपास का क्षेत्र।

जाम समाधान हेतु व्यापार मंडल के सुझाव

  • मेडिकल कॉलेज से चौक जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे से रूमी गेट को जाने वाले मार्ग की बैरिकेडिंग हटाकर उसे तत्काल चालू किया जाए।
  • खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज के सामने लगने वाली बकरा मंडी एवं फूल मंडी को तत्काल हटाया जाए।
  • हुसैनाबाद ट्रस्ट की भूमि पर अवैध रूप से लग रहे बाजार एवं फूड स्टॉल हटाकर क्षेत्र को नियंत्रित किया जाए तथा चौक चौराहा एवं संपूर्ण क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
  • चौक से मेडिकल कॉलेज एवं सुभाष मार्ग क्षेत्र के लिए नई भूमिगत पार्किंग का निर्माण कराया जाए तथा सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
  • ट्रैफिक के प्रभावी प्रबंधन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों का संयुक्त दल गठित कर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, जिससे व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके।

Traffic in City

Lucknow News Today
Lucknow News Today

इसी प्रकार शहर के भीतर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों, विशेषकर नक्खास में रविवार को लगने वाले बाजार के कारण भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। व्यापारियों ने सभी साप्ताहिक बाजारों को शहर के बाहर खुले स्थानों पर स्थानांतरित किए जाने की माँग की है। युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने नगर-निगम से संबंधित हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स, लाइसेंस शुल्क तथा स्मार्ट सिटी के बावजूद बाजारों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर चिंता व्यक्त की।

राजू शुक्ला ने बाजारों में लंबी बिजली कटौती से व्यापार को हो रहे नुकसान की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और बताया कि लोक निर्माण विभाग से संबंधित नादान महल रोड, मेडिकल कॉलेज रोड एवं राजा बाजार रोड की जर्जर स्थिति को भी गंभीर बताया गया।

एडीएम पूर्वी को निर्देशित किया

जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए एडीएम पूर्वी को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं पर कमेटी गठित कर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही, ट्रैफिक सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा व्यापारिक संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। लखनऊ व्यापार मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन समस्याओं के समाधान से व्यापार, यातायात व्यवस्था एवं आम जनता को शीघ्र राहत मिलेगी।

ALSO READ: यूपी के इन 2 शहरों में बनेगी AI सिटी, नए साल के रोडमैप में CM Yogi का बड़ा ऐलान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।