Aaj ka Mausam 30 Dec: नए साल में मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है। कोहरे और शीतलहर ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है, लोगों का घरों बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कड़ाके की ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है, तो मौसम विभाग ने देश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इस बारिश के बाद कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 15 से ज्यादा शहरों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम से दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर और हरियाणा के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल।
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में आज यानि 30 दिसंबर और कल दोनों दिन घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह और शाम सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है, दिन में भी अब लोग कांप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज, 30 दिसंबर की शाम से आसमान में बादल छा जाएंगे और 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा शहर में प्रदूषण का कहर भी जारी है। दिल्ली में कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 389 दर्ज किया गया।
Aaj ka Mausam 30 Dec: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 21°C | 07°C |
| शिमला | 19°C | 06°C |
| नैनीताल | 19°C | 06°C |
| जयपुर | 24°C | 10°C |
| कोलकाता | 22°C | 13°C |
| पटना | 17°C | 11°C |
| भोपाल | 25°C | 09°C |
| लखनऊ | 19°C | 09°C |
| रांची | 23°C | 08°C |
| मुंबई | 28°C | 23°C |
| चेन्नई | 29°C | 23°C |
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। जनवरी में बारिश होने की संभावना है। 30 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
Bihar Weather

पटना मौसम केंद्र के अनुसार, बिहार में 3 जनवरी तक कोहरे और कोल्ड-डे से राहत मिलने की संभावना है। इस बीच 2 और 3 जनवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में अररिया सबसे ठंडा जिला रहा। पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी सहित उत्तरी जिलों में ठंड का अलर्ट जारी है, जबकि कैमूर और रोहतास जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। अगले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: घने कोहरे से ढकी दिल्ली, यूपी में भीषण ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें अपने शहर के मौसम का हाल


Download Android App
Download iOS App




