Aaj ka Mausam 29 Dec: नए साल से पहले मौसम का मिजाज सख्त होने लगा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है। खासकर मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट लेता नजर आएगा।
उत्तराखंड में भी ठंड का असर तेज रहेगा और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 29 Dec: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| शिमला | 18°C | 08°C |
| लखनऊ | 17°C | 10°C |
| मनाली | 16°C | 04°C |
| चेन्नई | 29°C | 22°C |
| पटना | 17°C | 11°C |
| दिल्ली | 22°C | 07°C |
| भोपाल | 24°C | 05°C |
| रांची | 24°C | 09°C |
| कोलकाता | 22°C | 12°C |
| जयपुर | 23°C | 08°C |
| मुंबई | 33°C | 18°C |
Delhi Weather

दिल्ली में इस समय घना कोहरा छाया हुआ है। 29 दिसंबर की शुरुआत एकदम जीरो विजिबिलिटी के साथ हुई है। इसके साथ ही दिल्ली कड़ाके की ठंड के साथ खराब वायु गुणवत्ता की चपेट में है। कई इलाकों में एक्यूआई 500 के बेहद करीब दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। 29 और 30 दिसंबर यानी आज और कल को ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। प्रदेश में 31 दिसंबर तक घने कोहरे का कहर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने शीत दिवस की स्थिति और कोहरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में इस वक्त मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ों में तेज धूप खिल रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे का असर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, नए साल से पहले बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। 29 दिसंबर को दून सहित छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




