रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म! ट्रंप और जेलेंस्की के बीच 3 घंटे हुई मीटिंग, 95% मुद्दों पर बनी सहमती

Summary :

Trump Zelensky Meeting:  रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगातार प्रयास कर रहे है लेकिन सहमती नहीं बन पा रही है। इसी बीच ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौता बहुत करीब पहुंच रहा है। यह बैठक लगभग 3 घंटे तक हुई थी और इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस भी की गई थी। जिसमें बताया गया कि लगभग 95 प्रतिशत मुद्दों पर सहमती बन…

Trump Zelensky Meeting:  रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगातार प्रयास कर रहे है लेकिन सहमती नहीं बन पा रही है। इसी बीच ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौता बहुत करीब पहुंच रहा है। यह बैठक लगभग 3 घंटे तक हुई थी और इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस भी की गई थी। जिसमें बताया गया कि लगभग 95 प्रतिशत मुद्दों पर सहमती बन गई है।

Trump Zelensky Meeting

Trump Zelensky Meeting
Trump Zelensky Meeting

बैठक के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और इस बैठक से जंग रोकने के लिए कई मुद्दों पर चर्ची भी हुई। कई बिंदुओं पर चर्चा की जिससे लगता है कि हम काफी करीब आ रहे हैं, शायद बहुत करीब। राष्ट्रपति और ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से बात की।

हमने उस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काफी प्रगति की है, जो शायद द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे घातक युद्ध है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शांति समझौता करीब है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ जटिल मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं। उन्होंने इनमें से एक मुद्दे को विशेष रूप से संवेदनशील बताया और इसे पूर्वी यूक्रेन के भूभाग से जोड़ा।

Russia Ukraine War Update

दोनों देशों के बीच जंग रुकवाने के लिए जमीन का टुकड़ा रोड़ा बन गया है। ट्रंप ने बताया कि अब तक अनसुलझे “सबसे जटिल मुद्दों” में भूमि है। उस भूमि का कुछ हिस्सा छीन लिया गया है लेकिन अभी समझौता कर लेना ही बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र का भविष्य, जिसे रूस ने यूक्रेन के आत्मसमर्पण की मांग की है, एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। ट्रंप ने बताया कि इस समझौते में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी गंभीर हैं। जंग में बहुत से लोग मारे गए हैं और दोनों राष्ट्रपति एक समझौता करना चाहते हैं।

Russia-Ukraine Peace Talks

Trump Zelensky Meeting
Trump Zelensky Meeting

ट्रंप ने बताया कि बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन को फिर से फोन पर हम बातचीत जारी रखेंगे, यह काफी जटिल है, लेकिन इतनी भी जटिल नहीं है। बता दें कि यह बैठक यूक्रेन की राजधानी कीव पर हुए रूसी हमले के बाद हो रही है, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। रूस ने ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था।

ALSO READ: ट्रंप-जेलेंस्की की मीटिंग से पहले दहला यूक्रेन, रूस ने किया 500 ड्रोन, क्रूज, हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइल से भीषण हमला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।