कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें अपने शहर का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 28 Dec: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नए साल से सर्दी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली समेत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में एक बार फिर कोहरे और प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का…

Aaj ka Mausam 28 Dec: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नए साल से सर्दी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली समेत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में एक बार फिर कोहरे और प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 28 Dec: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 21°C 07°C
जयपुर 23°C 09°C
पटना 19°C 12°C
शिमला 19°C 05°C
लखनऊ 19°C 09°C
रांची 22°C 07°C
भोपाल 23°C 07°C
कोलकाता 24°C 14°C
मुंबई 29°C 23°C
चेन्नई 28°C 24°C
मनाली 03°C -11°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 28 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, AQI भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से एक गंभीर चेतावनी है। दिल्ली का औसत AQI 385 तक जा पहुंचा, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है। कई इलाकों में तो यह 450 के करीब दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 28 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री तक गिर सकता है, शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। घने कोहरे के कारण यातायात पर असर पड़ने की संभावना है, वहीं प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है, जो चिंता का विषय है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 28 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी पटना समेत भागलपुर, गया और कई जिलों में हल्की बारिश के भी आसार है, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। यहां न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ठंड से बेहाल तो बिहार-यूपी में कोहरे से हाहाकार, जानें उत्तर से दक्षिण तक के ताजा मौसम अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।