दिल्ली ठंड से बेहाल तो बिहार-यूपी में कोहरे से हाहाकार, जानें उत्तर से दक्षिण तक के ताजा मौसम अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 27 Dec: देशभर में दिसंबर के आखिरी हफ्तों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा छाए रहेंगे, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह ठंड और कोहरा यातायात और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की…

Aaj ka Mausam 27 Dec: देशभर में दिसंबर के आखिरी हफ्तों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा छाए रहेंगे, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह ठंड और कोहरा यातायात और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Aaj ka Mausam 27 Dec: इन 10 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली 20 06
मुंबई 29 23
चेन्नई 28 24
कोलकाता 23 14
लखनऊ 19 09
पटना 19 12
रांची 21 07
भोपाल 23 07
मनाली 04 -11
जयपुर 22 09
शिमला 19 05

Delhi Weather: दिल्ली का मौसम

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट का दिल्ली-NCR के लिए मौसम का पूर्वानुमान लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया रहा, और कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि, हवा की गति लगातार कम हो रही है। फिलहाल, हवाएं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। उम्मीद है कि हवा की यह धीमी गति 1 जनवरी तक बनी रहेगी, जिसमें हवाएं लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

Aaj ka Mausam 27 Dec
Aaj ka Mausam 27 Dec

उत्तर प्रदेश में मौसम पहाड़ों जैसा ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। IMD ने अगले 24-48 घंटों के लिए कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, और कई इलाकों में घना कोहरा छाने की उम्मीद है।

Bihar Weather: बिहार में आज का मौसम (Aaj ka Mausam 27 Dec)

बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के 29 जिलों में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी दी गई है। औरंगाबाद और भागलपुर के सबौर जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं पटना में भी इस मौसम में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

नए साल की शुरुआत में उत्तराखंड में मौसम बदल सकता है और बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर के साथ-साथ एक जनवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं 27 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

South Weather: साउथ का मौसम

आज दक्षिण भारत में मौसम मुख्यतः साफ और धूप वाला रहेगा। दिन का तापमान 25–28°C के आसपास रहेगा, जिससे हल्की गर्मी महसूस होगी। शाम और रात में मौसम सुखद और ठंडा रहेगा। किसी बड़े शहरों जैसे चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद में दिन भर हल्की धूप के साथ आरामदायक तापमान रहेगा। हिल स्टेशनों जैसे ओटी, मुनार और नीलगिरी में ठंड अधिक रहेगी, और कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी हो सकता है। बारिश की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सर्दी का कहर, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर; जानें ताजा मौसम का हाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।