दिल्ली में सर्दी का कहर, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर; जानें ताजा मौसम का हाल

Summary :

Aaj ka Mausam 26 Dec: देशभर में दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा छाए रहेंगे, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह ठंड और कोहरा यातायात और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की…

Aaj ka Mausam 26 Dec: देशभर में दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा छाए रहेंगे, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह ठंड और कोहरा यातायात और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Aaj ka Mausam 26 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 21°C 09°C
भोपाल 24°C 10°C
चेन्नई 27°C 22°C
पटना 21°C 12°C
मनाली 02°C -8°C
रांची 20°C 08°C
शिमला 13°C 06°C
लखनऊ 20°C 09°C
कोलकाता 23°C 13°C
जयपुर 29°C 09°C
मुंबई 28°C 21°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 26 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंड के साथ दिल्ली में स्मॉग भी छाया हुआ है। हवा की गुणवत्ता फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 26 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पारा लुढ़कने लगा है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। पिछले 24 घंटों में यूपी का सबसे ठंडा शहर मेरठ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 26 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

पछुवा हवा के कारण बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए बिहार में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।राजधानी पटना समेत कई जिलों में विजिबिलिटी महज 10 मीटर रह गई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस के दिन कांप रहे यूपी-बिहार, दिल्ली में भी ठंड का सितम, कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।