ऑल टाइम हाई पर कीमत, चांदी की चमक हुई तेज, सोने में भारी उछाल, जानें आज का भाव

Summary :

Gold Silver Rate Today 26 Dec: नया साल जल्द आने वाला है वहीं सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों ने आग लगा रखी है।  दिसंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सोने के तेवर गर्म नजर आए है वहीं चांदी ने भी तेजी से छलांग लगाई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 26 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों के आधार पर माना जा रहा है कि सोना जल्द ही अब 1.50 लाख…

Gold Silver Rate Today 26 Dec: नया साल जल्द आने वाला है वहीं सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों ने आग लगा रखी है।  दिसंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सोने के तेवर गर्म नजर आए है वहीं चांदी ने भी तेजी से छलांग लगाई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 26 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों के आधार पर माना जा रहा है कि सोना जल्द ही अब 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम का भाव भी पार कर लेगा।

कुछ दिनों से सोने  चांदी की कीमत ऑल टाईम हाई तक पहुंच गई है। वहीं चांदी में अभी तक 140 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया गया है। आज 26 दिसंबर को सोने का ₹1,39,090 प्रति  दस ग्राम है और चांदी का भाव ₹2,33,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Gold Silver Rate Today 26 Dec: 24, 22, 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

Gold Silver Rate Today 26 Dec
Gold Silver Rate Today 26 Dec
24 कैरेट ₹1,39,410
22 कैरेट ₹1,27,810
18 कैरेट ₹1,04,600
चांदी ₹2,34,100

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

24 Carat Gold Rate Today
24 Carat Gold Rate Today
शहर 24 कैरट सोना आज 22 कैरट सोना आज 18 कैरट सोना आज
लखनऊ ₹1,39,410 ₹1,27,810 ₹1,04,600
जयपुर ₹1,39,410 ₹1,27,810 ₹1,04,600
दिल्ली ₹1,39,410 ₹1,27,810 ₹1,04,600
पटना ₹1,39,310 ₹1,27,710 ₹1,04,500
मुंबई ₹1,39,260 ₹1,27,660 ₹1,04,500
अहमदाबाद ₹1,39,310 ₹1,27,710 ₹1,04,500
पुणे ₹₹1,39,260 ₹1,27,660 ₹1,04,500
कोलकाता ₹1,39,260 ₹1,27,660 ₹1,04,500
मेरठ ₹1,39,410 ₹1,27,810 ₹1,04,600
लुधियाना ₹1,39,410 ₹1,27,810 ₹1,04,600

Silver Rate Today 26 December: प्रमुख शहरों में आज का भाव

Silver Rate Today 26 December
Silver Rate Today 26 December
शहर Silver Rate
लखनऊ ₹2,34,100
जयपुर ₹2,34,100
दिल्ली ₹2,34,100
पटना ₹2,34,100
मुंबई ₹2,34,100
अहमदाबाद ₹2,34,100
पुणे ₹2,34,100
कोलकाता ₹2,34,100
मेरठ ₹2,34,100
लुधियाना ₹2,34,100

Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ALSO READ: नए साल तक सोना होगा 1.50 लाख पार! चांदी ने तोड़े आज सारे रिकॉर्ड, देखें अपने शहर का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।