नए साल तक सोना होगा 1.50 लाख पार! चांदी ने तोड़े आज सारे रिकॉर्ड, देखें अपने शहर का ताजा भाव

Summary :

Gold Silver Rate Today 24 Dec: एक सप्ताह बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगाी लेकिन दिसंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के महीने में सोने के तेवर गर्म नजर आए है वहीं चांदी ने भी तेजी से छलांग लगाई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 24 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों के आधार पर माना जा रहा है कि सोना जल्द ही अब 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम का भाव…

Gold Silver Rate Today 24 Dec: एक सप्ताह बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगाी लेकिन दिसंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के महीने में सोने के तेवर गर्म नजर आए है वहीं चांदी ने भी तेजी से छलांग लगाई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 24 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों के आधार पर माना जा रहा है कि सोना जल्द ही अब 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम का भाव भी पार कर लेगा।

कुछ दिनों से सोने  चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।  राजधानी दिल्ली में, 24-कैरेट सोने की कीमत ऑल टाईम हाई तक पहुंच गई है। वहीं चांदी में अभी तक 140 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया गया है। आज 24 दिसंबर को सोने का ₹1,38,710 प्रति  दस ग्राम है और चांदी का भाव ₹2,23,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Gold Rate Today: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

Gold Silver Rate Today 24 Dec
Gold Silver Rate Today 24 Dec
24 कैरेट ₹1,38,710
22 कैरेट ₹1,27,160
18 कैरेट ₹1,04,070
चांदी ₹2,23,100

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

Gold Silver Rate Today 24 Dec
Gold Silver Rate Today 24 Dec
शहर 24 कैरट सोना (₹) 22 कैरट सोना (₹) 18 कैरट सोना (₹)
लखनऊ ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
जयपुर ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
दिल्ली ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
पटना ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970
मुंबई ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
अहमदाबाद ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970
पुणे ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
कोलकाता ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
मेरठ ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
लुधियाना ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070

Silver Rate Today 24 December: प्रमुख शहरों में आज का भाव

Silver Rate Today 24 December
Silver Rate Today 24 December
शहर Silver Rate
लखनऊ ₹2,23,100
जयपुर ₹2,23,100
दिल्ली ₹2,23,100
पटना ₹2,23,100
मुंबई ₹2,23,100
अहमदाबाद ₹2,23,100
पुणे ₹2,23,100
कोलकाता ₹2,23,100
मेरठ ₹2,23,100
लुधियाना ₹2,23,100

Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate Rise Reason
Gold Silver Rate Rise Reason

केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Gold Silver Rate Today 24 Dec: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।

ALSO READ: चांदी 2.50 लाख के करीब! सोने की चमक भी हुई तेज, कीमत ऑल टाइम हाई पर, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।