साजिश या हादसा? उड़ान भरने के बाद तुर्की में क्रैश हुआ विमान, लीबिया के आर्मी चीफ समेत 8 की मौत

Summary :

Libya Army Chief Died:  तुर्की में भीषण विमान हादसा हो गया जिसमें लीबीया के आर्मी चीफ समेत 4 अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि अंकारा से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था और इमरजेंसी लैंडिंग का मैसेज भी दिया था लेकिन टेकऑफ के दौरान विमान रडार से गायब हो गया और क्रैश हो गया। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद दिबेबा ने कहा कि तुर्की की राजधानी अंकारा के पास एक विमान दुर्घटना में लीबिया के सेना प्रमुख मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और चार अधिकारी लोग मारे गए।…

Libya Army Chief Died:  तुर्की में भीषण विमान हादसा हो गया जिसमें लीबीया के आर्मी चीफ समेत 4 अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि अंकारा से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था और इमरजेंसी लैंडिंग का मैसेज भी दिया था लेकिन टेकऑफ के दौरान विमान रडार से गायब हो गया और क्रैश हो गया। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद दिबेबा ने कहा कि तुर्की की राजधानी अंकारा के पास एक विमान दुर्घटना में लीबिया के सेना प्रमुख मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और चार अधिकारी लोग मारे गए।

प्रधानमंत्री दिबेबा ने इसे एक दुखद दुर्घटना करार दिया और कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब अधिकारी तुर्की की यात्रा से लौट रहे थे। यह त्रासदी राष्ट्र, सैन्य प्रतिष्ठान और सभी लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि हमने ऐसे लोगों को खो दिया है जिन्होंने ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने देश की सेवा की और अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का उदाहरण थे।

Libya Army Chief Died

Libya Army Chief Died
Libya Army Chief Died (source: social media)

लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों में थल सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अल-फितौरी गरीबिल, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के निदेशक महमूद अल-क़तावी, अल-हद्दाद के सलाहकार मुहम्मद अल-असावी दियाब और एक सैन्य फोटोग्राफर मुहम्मद उमर अहमद महजूब शामिल थे। एक वरिष्ठ तुर्की अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में तीन चालक दल के सदस्य भी मारे गए, और बताया कि विमान ने बिजली की खराबी की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया था।

Plane Crash in Turkey

Libya Army Chief Died
Libya Army Chief Died (source: social media)

लीबिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मोहम्मद अल-हद्दाद, उनके दल के चार सदस्यों और तीन चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक निजी जेट ने बिजली की खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र को आपात स्थिति की सूचना दी और आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया। जांच की प्रारंभिक रिपोर्टों में लीबियाई सेना प्रमुख के विमान दुर्घटना में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की संभावना को खारिज कर दिया गया है, प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी है।

Libyan Army Chief Killed

तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि अंकारा के एसेनबोगा हवाई अड्डे से त्रिपोली के लिए रवाना हुए व्यापारिक विमान का मलबा तुर्की जेंडरमेरी द्वारा हायमाना जिले के केसिकावक गांव से लगभग दो किलोमीटर दक्षिण में खोजा गया है। बता दें कि लीबिया के सेना प्रमुख मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान अपने तुर्की समकक्ष और अन्य सैन्य कमांडरों से मुलाकात की।

ALSO READ: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे! भारत से रिश्ते खराब करने पर बांग्लादेश को रूस ने दे दी नसीहत, कहा 1971 को याद करें…

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।