ISRO ने रच दिया इतिहास, भारत का बाहुबली रॉकेट LVM3 लॉन्च, जानें इस मिशन की खासियत

Summary :

Bluebird Block-2 Mission: अंतरिक्ष में अब भारत का परचम लहरा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया गया और मिशन को सफल घोषित किया गया। बता दें कि यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से भारतीय समयानुसार सुबह 8:55 बजे हुआ। इस मिशन के तहत अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह को तैनात किया जाएगा, जिसे विश्वभर के स्मार्टफ़ोनों को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया…

Bluebird Block-2 Mission: अंतरिक्ष में अब भारत का परचम लहरा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया गया और मिशन को सफल घोषित किया गया। बता दें कि यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से भारतीय समयानुसार सुबह 8:55 बजे हुआ। इस मिशन के तहत अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह को तैनात किया जाएगा, जिसे विश्वभर के स्मार्टफ़ोनों को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Bluebird Block 2 Satellite Launch Live

Bluebird Block-2 Mission
Bluebird Block-2 Mission

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान, एलवीएमउ रॉकेट के इतिहास में निम्न पृथ्वी कक्षा में प्रक्षेपित किया जाने वाला सबसे भारी पेलोड होगा। इसरो ने बताया कि एलवीएम3-एम6/ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन, एलवीएमउ प्रक्षेपण यान पर आधारित एक विशेष वाणिज्यिक मिशन है, जो अमेरिका की एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह को प्रक्षेपणित करेगा। यह मिशन LVM 3 की छठी परिचालन उड़ान है। इस मिशन में, LVM 3, एम6 ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को निम्न पृथ्वी कक्षा में स्थापित करेगा, जो निम्न पृथ्वी कक्षा में तैनात किया जाने वाला सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह है।

Bluebird Block-2 Mission

यह भारतीय धरती से एलवीएमउ द्वारा लॉन्च किया जाने वाला सबसे भारी पेलोड भी होगा। इसरो द्वारा विकसित एलवीएमउ एक तीन-चरण वाला प्रक्षेपण यान है, जिसमें दो सॉलिड स्ट्रैप-ऑन मोटर (एस200), एक लिक्विड कोर स्टेज (एल110) और एक क्रायोजेनिक अपर स्टेज (सी25) शामिल हैं। इसका लिफ्ट-ऑफ द्रव्यमान 640 टन, ऊंचाई 43.5 मीटर और भूतुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में 4,200 किलोग्राम का पेलोड ले जाने की क्षमता है।

ISRO Launches Bluebird Block-2

ISRO Launches Bluebird Block-2
ISRO Launches Bluebird Block-2

एएसटी स्पेसमोबाइल पहला और एकमात्र अंतरिक्ष-आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क बना रहा है जो रोजमर्रा के स्मार्टफोन द्वारा सीधे एक्सेस किया जा सकता है,  ब्लू बर्ड उपग्रह बिना किसी विशेष हार्डवेयर या फोन में बदलाव के सीधे सामान्य स्मार्टफोन को ब्रॉडबैंड प्रदान करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता पृथ्वी पर कहीं से भी वीडियो कॉल कर सकते हैं, वेब ब्राउज़ कर सकते हैं और 4 जी और 5 जी इंटरनेट स्पीड का उपयोग कर सकते हैं।

ALSO READ: साजिश या हादसा? उड़ान भरने के बाद तुर्की में क्रैश हुआ विमान, लीबिया के आर्मी चीफ समेत 8 की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।