दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 22 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी

Summary :

Aaj ka Mausam 24 Dec: देशभर में कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। देश के उत्तरी भाग में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप है, तो वहीं उत्तर भारत के 4 राज्यों में बारिश की चेतावनी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को देखन को मिल रहा है, ठंडी हवाएं कंपकंपी पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 दिसंबर को 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने…

Aaj ka Mausam 24 Dec: देशभर में कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। देश के उत्तरी भाग में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप है, तो वहीं उत्तर भारत के 4 राज्यों में बारिश की चेतावनी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को देखन को मिल रहा है, ठंडी हवाएं कंपकंपी पैदा कर रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 दिसंबर को 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा, लेकिन पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं सर्दी को और बढ़ा रही हैं। आइये जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं

Aaj ka Mausam 24 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहर में आज 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी। सुबह के समय इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण ने इस दिसंबर आम लोगों की सांसें पूरी तरह से जकड़ दी हैं। कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सुबह दिल्ली का औसत AQI 412 दर्ज किया गया।

Aaj ka Mausam 24 Dec: इन 22 शहरों में छाया रहेगा कोहरा

Aaj ka Mausam 24 Dec
Aaj ka Mausam 24 Dec (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के 22 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार के पूर्णिया, पटना, गया, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा और भागलपुर जैसे शहरों में कोहरे की वजह से दृश्यता बहुत कम रहेगी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, आगरा, मुजफ्फर नगर, कानपुर और बाराबंकी सहित कई जिलों में दृश्यता जीरो पहुंच सकती है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी कोहरा छाया रहेगा। पंजाब के अमृतसर और फरीदकोट में घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाएगी। झारखंड के रांची में भी घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच जाएगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में घने कोहरे का अलर्ट

Aaj ka Mausam 24 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। इसके साथ प्रदेश में अगले 4 दिनों तक घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सहारनपुर जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 24 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में इन दिनों भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने हालत बिगाड़ रखी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में बहुत कम फर्क होने की वजह से राज्य में कनकनी बढ़ गई है। फिलहाल पटना, अरवल, औरंगाबाद समेत 14 जिलों में ‘शीत दिवस’ की स्थिति बनी हुई है, और अगले 3-4 दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही, राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड और जहरीली हवा का कहर! यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगा ठंड का टॉर्चर, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।