Aaj ka Mausam 23 Dec: कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश और बर्फ़बारी के बाद कई राज्यों में तेज हवाएं चली, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। देश की राजधानी दिल्ली में ठंड, कोहरे और जहरीली हवा ने लोगो की परेशानी को बढ़ा दिया है। यहां चलने वाली सर्द हवाओं के साथ पॉल्यूशन का स्तर भी खतरनाक बना हुआ है।
Aaj ka Mausam 23 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| चेन्नई | 28°C | 22°C |
| पटना | 21°C | 12°C |
| जयपुर | 27°C | 12°C |
| दिल्ली | 24°C | 09°C |
| नैनीताल | 20°C | 06°C |
| मुंबई | 30°C | 23°C |
| रांची | 22°C | 09°C |
| कोलकाता | 25°C | 16°C |
| शिमला | 18°C | 03°C |
| भोपाल | 26°C | 11°C |
| लखनऊ | 22°C | 10°C |
Delhi Weather

दिल्ली में सोमवार की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। पूर्वानुमान के अनुसार, आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन हवाएं तेज चलेंगी। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। ठंड के साथ राजधानी की वायु गुणवत्ता भी ख़राब श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 413 दर्ज किया गया है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़का है। आने वाले दिनों में ठंड का कहर जारी रहेगा, इसके साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा। लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक ठंड का असर लगातार बढ़ता दिख रहा है। पछुआ हवाओं ने गलन वाली ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है।
Jammu Kashmir Weather

जम्मू कश्मीर में आज 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन आज और कल यहां लोगों को कोहरे से राहत मिल सकती है। पर्यटक कश्मीर की ठंड का लुत्फ उठा पाएंगे।
यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड और घना कोहरे का कहर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, देखें आज का वेदर अपडेट


Download Android App
Download iOS App




