कड़ाके की ठंड और घना कोहरे का कहर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, देखें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 22 Dec: देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत समेत कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां शुरू हो गया है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में 25-27 दिसंबर के बीच कोहरे…

Aaj ka Mausam 22 Dec: देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत समेत कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां शुरू हो गया है।

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में 25-27 दिसंबर के बीच कोहरे का असर दिखेगा। वहीं, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में ठंड के साथ जहरीली हवा ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। आइए जानते, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 22 Dec: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 22 Dec
Aaj ka Mausam 22 Dec

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा, धुंध और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। आज सुबह भी दिल्ली भारी धुंध की चपेट में रही, जिससे वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहा और कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया। बिगड़ती परिस्थितियों ने एक बार फिर निवासियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं और पूरे शहर में सामान्य दैनिक गतिविधियों को बाधित कर दिया। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिन भर मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Jammu Kashmir Weather

Aaj ka Mausam 22 Dec
Aaj ka Mausam 22 Dec

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई और घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जो 40 दिनों की भीषण सर्दी के पहले दिन की शुरुआत का संकेत है, जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि लगभग तीन महीने से चल रहा सूखा रविवार को बारिश और बर्फबारी के साथ समाप्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अनुमान और 40 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने ठंड के एहसास को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 26–27 दिसंबर और पूर्वी यूपी में 22, 26 व 27 दिसंबर को घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आज प्रदेश के कई जिलों में भीषड़ ठंड पड़ने की संभावना है।

ALSO READ: दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक! 6 राज्यों में शीतलहर अलर्ट, कश्मीर में बर्फबारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।