दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक! 6 राज्यों में शीतलहर अलर्ट, कश्मीर में बर्फबारी

Summary :

Aaj ka Mausam 21 Dec: देश भर में मौसम करवट ले रहा है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत समेत कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज यानी 21 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में 25-27 दिसंबर के बीच कोहरे का असर दिखेगा। वहीं, दिल्ली समेत…

Aaj ka Mausam 21 Dec: देश भर में मौसम करवट ले रहा है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत समेत कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज यानी 21 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में 25-27 दिसंबर के बीच कोहरे का असर दिखेगा। वहीं, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में ठंड के साथ जहरीली हवा ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। आइए जानते, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 21 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 22 °C 09 °C
मुंबई 29 °C 24 °C
नैनीताल 18 °C 07 °C
लखनऊ 19 °C 09 °C
चेन्नई 28 °C 23 °C
मनाली 02 °C -07 °C
भोपाल 24 °C 11 °C
कोलकाता 26 °C 18 °C
रांची 21 °C 09 °C
जयपुर 27 °C 13 °C
पटना 21 °C 12 °C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 21 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। ठंड के अलावा दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 393 दर्ज किया गया, लेकिन कई इलाकों में यह 450 के पार जा चुका है।

क्षेत्र AQI
मुंडका 436
गाजियाबाद 360
नोएडा 416
बवाना 446
आनंद विहार 438
रोहिणी 444
ग्रेटर नोएडा 362
चांदनी चौक 455
जहांगीरपुरी 444
विज़ीरपुर 449
गुरुग्राम 348

Jammu Kashmir Weather

Aaj ka Mausam 21 Dec
Jammu Kashmir Weather (Image- Social Media)

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ यानी 40 दिन की कड़ाके की सर्दी शुरू होने से एक दिन पहले शनिवार को करगिल में ताजा बर्फबारी हुई, साथ ही बारिश भी देखने को मिली।जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। घाटी में बारिश और बर्फबारी के डबल अटैक का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जिससे आने वाले दिनों में पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 21 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने ठंड के एहसास को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 26–27 दिसंबर और पूर्वी यूपी में 22, 26 व 27 दिसंबर को घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आज प्रदेश के कई जिलों में भीषड़ ठंड पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कैसे रहेंगे दिल्ली में..AQI 430 के पार, Visibility Zero, कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।